महाराष्ट्र की तरह ही छत्तीसगढ़ सरकार भी गौ माता को राज्यमाता घोषित करें /संत रामबालक दास

बालोद 04 अक्टूबर : छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध गौसेवी संत रामबालक दास महात्यागी जी अपने मंदिर संकल्प यात्रा के अंतर्गत आज साजा क्षेत्र पहुंचे जहां पर ग्राम ठेलका, बेलतरा में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार को कहा कि महाराष्ट्र में जिस तरह गौ माता को राज्य माता घोषित किया गया इसी तरह छत्तीसगढ़ की सरकार भी गौ माता को राज्य माता का दर्जा प्रदान करें।

आने वाले 7 अक्टूबर को रायपुर दीनदयाल ऑडिटोरियम में जगतगुरु शंकराचार्य श्री अवीमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी के सानिध्य में होने वाले गोध्वज स्थापना समारोह की जानकारी भी उन्होंने सबको दी साथ ही निवेदन किया कि हजारों की संख्या में हम भी रायपुर जाएंगे और गौ माता को राज्य माता का दर्जा दिलाएंगे ज्ञात हो कि जगतगुरु शंकराचार्य जी के द्वारा श्री राम बालक दास जी को छत्तीसगढ़ प्रदेश के ,,गोदुत ,,के रूप में जिम्मेदारी दी है जिसके अंतर्गत 7 अक्टूबर के कार्यक्रम के लिए संत जी पूरे प्रदेश में प्रचार कर रहे हैं। संत श्री ने प्रदेश के समस्त धार्मिक संगठनों सामाजिक संगठनों को 7 अक्टूबर को अधिक से अधिक संख्या में गौ माता के लिए रायपुर आने का आवाहन भी किया।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

राज्य स्थापना दिवस पर पाटन में मनाया जश्न

पाटन । छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नगर पंचायत पाटन में छत्तीसगढ़ महतारी के प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर व फटाके फोड़कर एवं...

सुरहुत्ती के दीया- मंडल बबा अऊ मंडलीन दाई

सुरहुत्ती के दीया- मंडल बबा अऊ मंडलीन दाई (राजेंद्र मारकण्डे- रचनाकार) आज सुरहुत्ती तिहार हरे। सबो डाहर फटाका के शोर अऊ दीया बाती के उजियारा...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है