खो-खो प्रतियोगिता का हुआ समापन,मंत्री ने किया पांच लाख की घोषणा

अमलेश्वर 10 नवंबर : पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत झीट में एडवेंचर खो-खो क्लब के तत्वाधान में 8 नवंबर से 10 नवंबर तक राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका आज समापन समारोह का आयोजन ग्राउंड में किया गया। जहां कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि खेल मंत्री टंक राम वर्मा रहे। कार्यक्रम के अध्यक्षता जनपद पंचायत पाटन के अध्यक्ष राम बाई गजानंद सिन्हा ने किया।विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य हर्षा लोकमनी चंद्राकर, समाज सेवी पवन खंडेलवाल, उत्तर भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर, जनपद सदस्य डॉक्टर घनश्याम कौशिक, दक्षिण मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू, महामंत्री महामंत्री कैलाश यादव, सांसद प्रतिनिधि फेरहा राम धीवर, युवा मोर्चा अध्यक्ष मोहन साहू, नारद साहू, महामंत्री राजू साहू रवि सिंगौर ,दयानंद सोनकर धर्मेंद्र सोनकर, महिला मोर्चा अध्यक्ष गायत्री साहू, मधुकांता साहू ग्राम पंचायत के सरपंच श्रीमती शशिकला यशवंत सिन्हा सहित अन्य भाजपा नेता रहे।

अतिथियों के द्वारा खो खो बालक वर्ग में प्रथम रहे उड़ीसा के टीम को प्रथम इनाम सहित शील्ड देकर सम्मानित किया गया। वहीं बालिका वर्ग से प्रथम स्थान आने वाली भिलाई के टीम को प्रथम इनाम की राशि सहित शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार द्वितीय तृतीय आने वाले टीम को भी इनाम की राशि शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खेल मंत्री ने खो-खो के लिए 5 लख रुपए की घोषणा की है और खेल मैदान को और भी आने वाले समय में बेहतर बनाने की बात कही है। साथ ही श्री वर्मा ने कहा कि खिलाड़ी को हमेशा खेल भाव से खेलना चाहिए। एडवेंचर को को क्लब के समस्त साथियों को राज्य स्तरीय आयोजन के लिए बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी इस तरह से आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों की प्रतिभा निखर कर सामने आता है। बेस्ट प्लेयर के लिए चैंपियनशिप रेंजर साइकिल से युवा मोर्चा महामंत्री राजू साहू के द्वारा सम्मान किया गया। सभी अतिथियों का एडवेंचर खो-खो क्लब के द्वारा शाल श्रीफल सहित प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। मौके पर पर एडवेंचर खो-खो क्लब के साथी सहित बड़ी संख्या में ग्राम वासी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है