भाजपा कार्यालय में हुआ कन्या पूजन, विधायक गजेंद्र यादव सहित जिला भाजपा पदाधिकारी और बेटी बचाओ प्रकल्प के पदाधिकारी रहे उपस्थित

दुर्ग। प्रत्येक नवरात्रि की तरह इस बार भी जिला भाजपा कार्यालय दुर्ग में कन्या पूजन एवं कन्या भोज का कार्यक्रम जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जिसमें विशेष रूप से दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव, बेटी बचाओ प्रकल्प के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजय तिवारी, जिला महामंत्री सुरेंद्र कौशिक, जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार पाध्ये, विनायक नातू, अलका बाघमार, जिला मंत्री आशीष निमजे, बेटी बचाओ प्रकल्प की जिला संयोजक बानी सोनी, जिला सदस्यता अभियान टोली की सदस्य डॉ. मानसी गुलाटी, वरिष्ठ कार्यकर्ता दीपक सार्वा उपस्थित रहे।

जिला भाजपा कार्यालय में सैकड़ो की संख्या में उपस्थित कन्याओं के पांव धुलाकर पैरों में माहुर लगाकर तिलक किया गया एवं कन्याओं की उपस्थिति में दुर्गा पूजन और आरती करके कन्याओं को भोजन कराया गया। भोज के उपरांत सभी ने कन्याओं के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और कन्याओं को विभिन्न प्रकार के उपहार भी दिए गए।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि कन्याओं में साक्षात मां दुर्गा का रूप होता है, कन्याएं साक्षात शक्ति का प्रतीक है इसीलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के आव्हान के साथ कन्याओं के पूजन का और उन्हें प्रोत्साहित करने का संदेश दिया है क्योंकि जिस समाज में नारियों का सम्मान होता है वही श्रेष्ठ समाज है।

विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि नवरात्रि के पावन पर्व पर कन्याओं के पूजन का पुनीत अवसर भाग्यशाली लोगों को मिलता है। पुरातन काल से ही भारतीय समाज में बेटियों का स्थान सर्वोच्च माना गया है। कन्याओं का पूजन केवल नवरात्रि में ही नहीं बल्कि प्रतिदिन होना चाहिए।

भाजपा कार्यालय में आयोजित कन्या पूजन के कार्यक्रम में आईटी सेल संभाग प्रमुख राकेश साहू, महिला मोर्चा जिला महामंत्री जय श्री राजपूत, शालिनी दिल्लीवार, विद्या नामदेव, सुधा सिंह, दीपक देवांगन, मंजू पांडे, मौसमी ताम्रकार, श्वेता बक्शी, आशा यादव, चम्पा साहू, राजेश्वरी वर्मा, सुमन पाध्ये, ज्योति नामदेव, मदन वाढई, सुनील अग्रवाल, जितेन्द्र राजपूत, आशीष खंडेलवाल, अनिल यादव सहित बेटी बचाओ प्रकल्प के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

राज्य स्थापना दिवस पर पाटन में मनाया जश्न

पाटन । छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नगर पंचायत पाटन में छत्तीसगढ़ महतारी के प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर व फटाके फोड़कर एवं...

सुरहुत्ती के दीया- मंडल बबा अऊ मंडलीन दाई

सुरहुत्ती के दीया- मंडल बबा अऊ मंडलीन दाई (राजेंद्र मारकण्डे- रचनाकार) आज सुरहुत्ती तिहार हरे। सबो डाहर फटाका के शोर अऊ दीया बाती के उजियारा...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है