जल जीवन मिशन के पाइप लाइन से मुख्य मार्ग हुआ बेहाल मिट्टी डाल कर छोड़ दिया गड्ढा

कुम्हारी 21 जून : दुर्ग जिला अंर्तगत आने वाले नगर पालिका परिषद कुम्हारी के सभी 24 वार्डों में जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन बिछाई जा रही है। जिसमे मुख्य मार्ग सहित गली मोहल्ले के सी सी रोड को उखाड़ा गया है। जिससे सभी जगह अस्त व्यस्त नज़र आ रहा है । ठेकेदार अपना कार्य में लगे हुए है लेकिन बहुत धीमी गति से ऐसे जानकारी सामने आ रही है टेस्टिंग के बाद ही रोड सुधर पाएगी। लोगो की नाराजगी पीएचई विभाग, पीडीडब्ल्यूडी और स्थानीय प्रशासन पर दिख रहा है। क्योंकि कि धीमी गति से ठेकेदार कार्य कर रहा है और विभाग के अधिकारी चुप्पी साधे हुए है।

लेकिन लोगो को आवागमन में जो असुविधा हो रहा है उसका क्या होगा। मुख्यमार्ग सहित गली मोहल्ले में बारिश होने से कीचड़ हो रहा है और गाड़ी कीचड़ में फंस जा रहा है मुख्य मार्ग में तो और हाल बेहाल है आमने सामने से गाड़ी आने पर तो मोटर साइकिल वाले फंस जाते है दुर्घटना होने की संभावना बड़ गया है।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

उक्त विषय में कार्य कर रहे ठेकेदार के साइड इंचार्ज से बात हुई तो उन्होंने बारिश के पहले कार्य पूर्ण कर सी सी कर देने की बात कही थी लेकिन आज तक कही पर भी कांक्रीट करने की जानकारी सामने नहीं आई है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर की आत्म H त्या

बिग ब्रेकिंग तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर आत्म Hत्या कर लिया , पाटन (मुकेश सेन)। पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरीघाट के...

स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़

* स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़... * छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति ने परिजनों...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है