शिवपार्क कॉलोनी अमलेश्वर में पूरे भक्ति भाव के साथ किया गया दुर्गा माँ का विसर्जन 

Advertisement

अम्लेश्वर 13 अक्टूबर:  सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति शिवपार्क कॉलोनी , नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में पंचम वर्ष माँ दुर्गा स्थापना के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किये गए जिसे देखने लगातार भक्तों की भीड़ देखने को मिली तथा 12 अक्टूबर दिन शनिवार को पूरे भक्ति भाव के साथ माँ दुर्गा जी का विसर्जन किया गया । उक्त जानकारी देते हुए समिति के वरिष्ठ सदस्य ललित कुमार बिजौरा ने बताया कि 3 अक्टूबर दिन गुरुवार को माँ दुर्गा मूर्ति एवम कलश स्थापना की गई । पश्चात द्वितीय दिवस सुरीले साथी म्यूजिकल ग्रुप द्वारा माता जी का जसगीत एवम पुराने , नए भजन , गीत की शानदार प्रस्तुति की गई । तृतीय दिवस कॉलोनी वासियों द्वारा गरबा नृत्य की प्रस्तुति हुई ।  6 अक्टूबर  को दुष्यंत शर्मा जी द्वारा पंडवानी प्रस्तुत किया गया । 7 अक्टूबर दिन सोमवार को शिवपार्क कॉलोनी के मंडली द्वारा जसगीत भजन प्रस्तुत किया गया । 8 अक्टूबर दिन मंगलवार को कु.राधिका यदु , दीपिका यदु , सानिया यदु , चंचल यदु , तारिणी यदु , माही यदु द्वारा जसगीत एवम भरथरी की मनमोहक प्रस्तुति हुई । 9 अक्टूबर दिन बुधवार को शिवपार्क कॉलोनी की महिलाओं , बालिकाओं एवम युवाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की रंगारंग प्रस्तुति हुई इसके साथ ही 10 अक्टूबर दिन गुरुवार को कॉलोनी के महिलाओं द्वारा भव्य गरबा नृत्य का आयोजन किया गया । 11 अक्टूबर दिन शुक्रवार को अष्टमी के अवसर पर प्रातः 11.30 बजे से हवन पूजन का कार्यक्रम होगा एवम दोपहर 3 बजे से कन्या भोज एवम महाभण्डारा तथा रात्रि 8 बजे से भेंड्री , राजिम गरियाबंद के कलाकारों द्वारा जगराता का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसे खूब सराहा गया ।

 फेसबुक से जुड़े 

12 अक्टूबर दिन शनिवार नवमी दुर्गा माता जी का विसर्जन सायं 4 बजे से पूरे भक्ति भाव के साथ किया गया ।प्रतिदिन प्रातःकालीन एवम सांध्यकालीन पूजा आरती पंडित धर्मेंद्र शर्मा जी द्वारा किया गया । माता जी की सेवा में लगातार नवरात्रि संतोष साहू एवम महेश निषाद संलग्न रहे । माँ दुर्गा स्थापना एवम विविध कार्यक्रम का आयोजन शिवपार्क कॉलोनी अमलेश्वर के विशेष सहयोग से किया गया ।

इस आयोजन में विशेष रूप से प्रवीण चंद्राकर , ललित कुमार बिजौरा , मोरध्वज साहू , विजय देवांगन , विजेंद्र चंद्राकर , नरेंद्र विश्वकर्मा , पुरुषोत्तम लखेरा , एस.एन. मिश्रा , लक्ष्य देवांगन , मनोज शर्मा , विनोद देखमुख , लाल बहादुर साहू , नीरज रॉय , सोनू नायक , मुकेश पंडित , गिरधर साहू , दानेश चंद्राकर , पी.पी.सिंह , थैलेश साहू , हेमंत साहू , अरुण सोनी , संदीप यादव , रमाकांत चंद्राकर , हेमंत साहू ,हेमराज कंवर , देवनारायण चंद्राकर , प्रदीप भोसले , सहित शिवपार्क कॉलोनी के पदाधिकारी , सदस्य गण , महिलाएं , बच्चे , युवाओं की विशेष सहभागिता रही ।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

नव दिवसीय श्री मन्मानस महायज्ञ का निकला कलश यात्रा, किया गया प्रायश्चित पूजन

* नव दिवसीय श्री मन्मानस महायज्ञ प्रथम दिवस कलश यात्रा, प्रायश्चित पूजन किया गया... पाटन: क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर (घुघुवा क) में श्री मंगल मूर्ति मारुती...

प्रदेश की 69 लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा महतारी वंदन योजना का लाभ- कल्पना नारद साहू

* अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त आज होगी जारी... * सीएम विष्णु देव साय बस्तर से महिलाओं के खातों में...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है