अम्लेश्वर 07 अक्टूबर : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नगर पालिका अम्लेश्वर क्षेत्र के सार्वजनिक दुर्गा उत्सव पंडाल में जाकर माता जी की पूजा अर्चना किया और प्रदेश की जनता के लिए सुख समृद्धि की कामना की। वही श्री बघेल दुर्गा पूजा पंडाल के सदस्यों से सौजन्य भेंट मुलाकात भी किया।और समितियों के लोगो को नवरात्रि के पावन पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी।
साथ ही युवा कांग्रेस नेता धर्मेंद्र साहू के घर जाकर जोत जंवारा का भी दर्शन किया। और श्री साहू के परिवार जनो से श्री बघेल ने भेंट मुलाकात भी किया।
भ्रमण के दौरान जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू किसान नेता राकेश ठाकुर,पूर्व नगर पालिका उपध्यक्ष उमेश साहू, महेन्द्र साहू, घनश्याम साहू, सहित अम्लेश्वर नगर के कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।