जनभागीदारी समिति की प्रथम बैठक संपन्न , अध्यक्ष ने 11000 रुपये आर्थिक राशि देने की घोषणा की

रानीतराई 20 नवंबर : स्व. दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय में जनभागीदारी समिति की प्रथम बैठक संपन्न हुई। बैठक में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री निर्मल जैन ने नवनियुक्त सदस्यों का परिचय कराया। जनभागीदारी समिति के सचिव एवं प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार मिश्रा ने शासन द्वारा जनभागीदारी के निर्देशों एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की प्रारंभ में जनभागीदारी समिति के प्रभारी डॉ. आलोक शुक्ला ने महाविद्यालय के क्रमशः विकास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जनभागीदारी समिति के गठन के पश्चात समस्त सदस्यों के सहयोग से उतरोत्तर विकास की अपेक्षा है। जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री निर्मल जैन ने कहा कि छात्र हित में समस्त सदस्य समर्पित होकर कार्य करेंगे। उन्होंने बैठक में प्रस्ताव रखा की समिति के प्रत्येक सदस्य जनभागीदारी में हर वर्ष आर्थिक सहयोग दे। श्री निर्मल जैन ने स्वयं हर वर्ष 11000 रुपये आर्थिक राशि देने की घोषणा की।

इस बैठक में छात्रों की हित में अनेक निर्णय लिए गए।
जनभागीदारी समिति की प्रथम बैठक में अध्यक्ष श्री निर्मल जैन, सचिव एवं प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार मिश्रा, प्रभारी डॉ. आलोक शुक्ला तथा सदस्यों में श्री शरद बघेल (कुर्मीगुंडरा) ,श्रीमती भगवती साहू (असोगा), श्रीकांत चंद्राकार (डिडगा), श्री प्रमोद जैन (सुरपा), श्री हेमंत निर्मलकर (असोगा), श्री तुलाराम साहू (कौही), श्री रमेश टंडन ( कौही),श्री संजय यादव (औसर),श्री लुभाम बन्छोर् (डिघारी), श्री पूरेन्द्र साहू (चुलगहन), श्री धनराज साहू (रानीतराई), श्री तरुण देवांगन (डीडाभाठा), तथा महाविद्यालय प्रतिनिधि में श्री चंदन गोस्वामी, श्रीमती शगुफ्ता सिद्दीकी ,कुमारी रेणुका वर्मा ,उपस्थित थे बैठक के अंत में श्री चंदन गोस्वामी ने आभार व्यक्त किया।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

त्रि-दिवसीय मानसगान में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, कल्पना साहू ने बताया श्रीराम को आदर्श जीवन का मार्गदर्शक

* ग्राम चुलगहन में मानसगान प्रतियोगिता के दूसरे दिन बोलीं कल्पना नारद साहू – श्रीराम का जीवन हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा, राम के...

अजमेर में छत्तीसगढ़ का परचम, लक्ष्मण साहू ने जीते तीन गोल्ड मेडल

* 7वीं नेशनल मास्टर एथलेटिक्स में अमलेश्वर के लक्ष्मण साहू का शानदार प्रदर्शन... * 50+ वर्ग में लक्ष्मण साहू का जलवा, तीनों दौड़ों में हासिल...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है