बेटियां ही करेंगी अहंकारी रावण का अंत,12अक्टूबर को होगा भव्य आयोजन

Advertisement

जामगांव (एम) :  पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत तर्रा में कन्याओं के द्वारा होती है रामलीला का मंचन। रामलीला कार्यक्रम में राम से लेकर रावण तक का किरदार निभाती है बालिकाएं। ग्राम पंचायत के युवा सरपंच डॉक्टर योगेश चंद्राकर ने मीडिया से जानकारी शेयर करते हुए कहा की विगत कई वर्षों से कन्याओं के द्वारा ग्राम में रामलीला का मंचन किया जाता है।इस बार भी 12 अक्टूबर को दशहरा उत्सव मनाया जाएगा जंहा बालिकाएं रामलीला का मंचन करेंगे अपना किरदार निभाएंगे सभी बच्चे बहुत ही सुंदर ढंग से अपने-अपने अभिनय का प्रदर्शन करते हैं। जिसकी तैयारी आयोजक समिति के द्वारा किया जा रहा है। पूरे विधानसभा में ग्राम तर्रा ही एक अलग पहचान बनाई है। जो इन कन्याओं के अच्छी अभिनय का परिणाम है। दशहरा उत्सव का बहुत अच्छा सफल आयोजन होता है जिसका श्रेय इन कलाकार बालिकाओं को जाता है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है