दुर्गा रानी वर्मा ने 97.5% अंक हासिल कर बढ़ाया पाटन का मान

पाटन 9 मई । छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड रायपुर ने आज कक्षा 10 वीं एवं कक्षा 12 वीं के नतीजे जारी कर दिए है।कक्षा 10 वीं में दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड के ग्राम महकाकला की बेटी ने इतिहास रचा है। साल भर पहले अपने पिताजी को खो चुकी दुर्गा रानी वर्मा पिता स्व.गांधी वर्मा शासकीय हाई स्कूल महकाकला में अध्यनरत थी। हाई स्कूल सर्टिफिकेट परिक्षा में 97.5% अंक प्राप्त कर मेरिट लिस्ट में प्रदेश में आठवें स्थान प्राप्त की। जिससे घर ,परिवार , विद्यालय अंचल सहित जिले का नाम रोशन किया।

दुर्गा रानी के गांव और घर में खुशी का माहौल है। कुर्मी क्षत्रिय पाटन राज प्रधान युगल किशोर आडील  ने बताया की दुर्गा ने कुर्मी समाज का मान बढ़ाया है। जिसके लिए मैं बधाई देता हूं और उज्ज्व भविष्य की कामना करता हूं। उन्होने कहा कि मुझे जानकारी मिली हैं दुर्गा बचपन से होनहार और पढ़ाई में काफी तेज है। उन्होंने यह साबित भी की है की अगर पढ़ाई का लगन हो तो अच्छे अंक प्राप्त किए जा सकते है। दुर्गा रानी के बारे में बताया कि किसी भी जानकारी से जब तक संतुष्ट नही हो या उन्हें समझ नही आता था तब तक शिक्षकों से जानकारी लेती है। श्री राजप्रधान के साथ दुर्गा रानी को बधाई देने वालों में दुष्यंत वर्मा, योगांत वर्मा, विपिन बंछोर, नीरज वर्मा, सहित अन्य कुर्मी समाज के सामाजिक बंधु शामिल हुए।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

13 नवंबर को घुघुवा(क) में ‘गंवई संगम’ का भव्य आयोजन

13 नवंबर को घुघुवा(क) में ‘गंवई संगम’ का भव्य आयोजन... नौका विहार, लेजर शो, महाआरती और रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम लोक छाया आकर्षण का केंद्र रहेंगे... पाटन।...

पाटन में कल 20 अक्टूबर को भव्य आतिशबाजी के साथ मनाएंगे दशहरा महोत्सव

पाटन में भव्य दशहरा महोत्सव, भगवान श्रीराम की सेना के आगमन और रामलीला की प्रस्तुति रहेगी आकर्षण का केंद्र पाटन। नगर पंचायत पाटन में प्रतिवर्ष...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है