भाजपा सरकार के आने के बाद विकास रुक गया है, कांग्रेस ने किसान को आर्थिक रूप से मजबूत किया/ भूपेश बघेल

Advertisement

रानीतराई 14 दिसंबर :  जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत जरवाय मे 6 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधायक पाटन भूपेश बघेल उपस्थित थे। अध्यक्षता अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग ने की।विशेष अतिथि ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर,ब्लाक कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष कमलेश नेताम,जनपद सभापति दिनेश साहू,डा ईश्वर निषाद,देवकुमार निषाद,सोहन जोशी जोन प्रभारी,डा डी आर शर्मा उपस्थित थे।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जब हमारी सरकार थी तब हम लोग किसानों के हितो मे अनेको कार्य किये हैं. क्षेत्र के विकास मे कोई गांव अछूता नहीं रहा आज भाजपा सरकार के आने के बाद विकास रुक गया है। एक भी गावों मे नए विकास कार्य नहीं आये हैं।आज क्षेत्र के जरवाय,केसरा,भनसूली, कौही के किसानों को लिप्ट एरिकेशन के माध्यम से सिचाई के लिए सुचारु रूप से पानी मिल रहा हैं. जिससे किसान खुश हैं. हमारी सरकार छत्तीसगढ़ मे छत्तीसगढ़ कि संस्कृति को आगे बढ़ाने का कार्य किये थे. छत्तीसगढ़ मे छत्तीसगढ़ी वातावरण का निर्माण किया गया था.आज वर्तमान सरकार किसानों युवाओं सहित सभी लोगो को ठगने का काम कर रही हैं।

 फेसबुक से जुड़े 

इस अवसर पर सरपंच हिरौदी ठाकुर,उपसरपंच सोमनाथ साहू,सचिव दीनबंधु यदु,शिवचरण चतुर्वेदी,रज्जू साहू,उमाशंकर निर्मल,शिवकुमार साहू,भीखम पटेल,संतराम साहू,पवन साहू,डा के के साहू,सुंदर यादव,भेदप्रकाश वर्मा,जगन्नाथ ठाकुर,यशवंत साहू,दाऊ पाटिल,सहित पंचगण व बड़ी संख्या मे ग्रामीण उपस्थित थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

बघेरा की पिंकी यादव और “महतारी वंदन योजना”

* बघेरा के पिंकी यादव की "सफलता की कहानी"... * ’राहत की किश्त’ बनी महतारी वंदन योजना की राशि... दुर्ग:  छत्तीसगढ़ सरकार की ’महतारी वंदन योजना’...

मां कर्मा की 1010वीं जयंती व सामूहिक विवाह को लेकर साहू समाज की बैठक संपन्न, 25-26 अप्रैल को भरर में होगा आयोजन

* भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती व सामूहिक विवाह को लेकर साहू समाज की बैठक, 25-26 अप्रैल को भरर में होगा आयोजन... * भरर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है