उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय, सांकरा में संविधान दिवस मनाया गया

अमलेश्वर 26 नवंबर : महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय सांकरा में राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में आज दिनांक 26 नवंबर 2024 को *संविधान दिवस* के अवसर में महाविद्यालय प्रांगण में वाद विवाद प्रतियोगिता, रंगोली, क्विज, पोस्टर आदि बनाकर संविधान दिवस के विशेष महत्व को दर्शाया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉक्टर अमित दीक्षित ने विद्यार्थियों को संविधान दिवस के बारे में विस्तार से बताया और बच्चों से अपील किया कि संविधान को पढ़ें, समझे और अपने अधिकार को जाने।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

कार्यक्रम का सफल आयोजन डॉ. गागेंद्र सिंह राजपूत रा.से.यो.कार्यक्रम अधिकारी एवं डॉ हरीश चंद्र दर्रो के मार्गदर्शन में हुआ। डॉ. राजपूत ने संविधान दिवस में सबको शपथ दिलाया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं यूजी, पीजी, एवं पी.एच.डी के छात्र छात्राएं उपस्थित थे ।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर की आत्म H त्या

बिग ब्रेकिंग तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर आत्म Hत्या कर लिया , पाटन (मुकेश सेन)। पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरीघाट के...

स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़

* स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़... * छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति ने परिजनों...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है