पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्य काल का असर, नगर पालिका अम्लेश्वर में कांग्रेस को मिल रहा है जन समर्थन

अम्लेश्वर 04 फरवरी : नगर पालिका परिषद अम्लेश्वर के चुनाव जैसे जैसे पास आ रहा है प्रत्याशियों का प्रचार प्रसार जोर पकड़ रहा है। कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा किए गए 05 वर्ष के विकास को लेकर जनता के बीच पहुंच रहे है।आम नागरिक कांग्रेस समर्पित प्रत्याशियों को समर्थन दे रहे है साथ ही महिला पुरुष और बुजुर्गों का मिल रहा है समर्थन युवाओं के टोली भी कांग्रेस के पक्ष में है।आज नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वधान में अध्यक्ष सहित सभी पार्षद प्रत्याशी के लिए जनसंपर्क कर समर्थन मांगा गया। नगर में प्रथम बार चुनाव नगर पालिका के लिए हो रहा इस लिए नगर वासियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

जन समर्थन रैली में अध्यक्ष प्रत्याशी मोनू साहू के साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सुपुत्र चैतन्य बघेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता आशीष वर्मा,प्रदेश महामंत्री राजेंद्र साहू,पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश ठाकुर,पूर्व नगर पालिका कुम्हारी अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर,अन्य पिछड़ा वर्ग ब्लॉक अध्यक्ष संजय यदु,नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उमेश साहू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेंद्र आर,धर्मेंद्र साहू सहित बड़ी संख्या में नगर कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

आज, शासकीय प्राथमिक शाला कौही में होली मिलन एवं सम्मान समारोह आयोजित

* शासकीय प्राथमिक शाला कौही में होली मिलन एवं सम्मान समारोह आयोजित... * हड़ताल से वापस आएं रसोईयों व स्वीपर का सम्मान किया गया... * सरकार...

पाटन कालेज में प्रतिभा सम्मान समारोह मृदंग 2026 में प्रतिभावान छात्र छात्राये पुरसस्कृत

* पाटन कालेज में प्रतिभा सम्मान समारोह मृदंग 2026 में प्रतिभावान छात्र छात्राये पुरसस्कृत... पाटन। शासकीय चंदूलाल चंद्राकार स्नातकोत्तर महाविद्यालय पाटन में प्राचार्य डॉ नंदा...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है