स्वामी आत्मानंद स्कूल के बच्चे कारगिल विजय दिवस पर फौजी ड्रेस पहन कर किया नमन

करन साहू, कुम्हारी 26 जुलाई : स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल कुम्हारी में मनाया गया कारगिल विजय दिवस। प्राइमरी स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों ने फौजी ड्रेस में स्कूल आकर शहीद हुए कारगिल योद्धाओं को नमन किया। मौके पर प्राइमरी स्कूल की शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थिति रही।

आपको बता दे कि हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है, जो 1999 में ऑपरेशन विजय की सफलता की याद में मनाया जाता है। इस संघर्ष के दौरान, भारतीय बलों ने जम्मू और कश्मीर के कारगिल सेक्टर में रणनीतिक पदों को सफलतापूर्वक पुनः प्राप्त कर लिया, जो पाकिस्तानी सैनिकों और आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ की गई थी। यह दिन भारतीय सेना के अदम्य साहस, कुशल युद्ध नीति, वीरता, जवानों की बहादुरी, शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है । कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सभी देशवासी कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं जिन्होंने देश की सीमा की सुरक्षा के लिए वीरता के साथ लड़ाई लड़ी।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

संगत का प्रभाव (गरीब गोपाल के तीन बेटे) – राजेंद्र मारकण्डेय

संगत का प्रभाव - (लेख) राजेंद्र मारकण्डेय गरीब गोपाल के तीन बेटे थे। खेती किसानी और मजदूरी करते हुए गांव के सरकारी स्कूल में तीनों बच्चों...

सेवा संकल्प अभियान के तहत जमराव में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित

पाटन। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत जमराव के आंगनबाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है