कृष्णा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने किया कृषि विज्ञान केन्द्र पाहंदा (अ) का भ्रमण

Advertisement

करन साहू, दुर्ग, 02 अगस्त / कृषि विज्ञान केन्द्र, पाहंदा (अ), दुर्ग में कृष्णा पब्लिक स्कूल नेहरू नगर भिलाई के बच्चों ने प्रक्षेत्र में भ्रमण किया। कृषि विज्ञान केन्द्र में उन्होंने खेती के विभिन्न तरीकों एवं कृषि करने की वैज्ञानिक विधि के बारे में विस्तार से देखा। वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. विजय जैन ने कृषि विज्ञान केन्द्र की भूमिका के बारे में बच्चों को जानकारी दी और कहा कि कैस लैब से लैंड तक हम कृषि की नवीनतम तकनीकी को किसानों तक पहुंचाते है। कृषि विज्ञान केन्द्र को वित्तीय पोषण भारत सरकार द्वारा किया जाता है और संचालन इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा किया जा रहा है। जिसमें भारत सरकार और इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा विकसित नवीनतम तकनीक को किसानों तक पहुंचाया जाता है। कृषि विज्ञान केन्द्र की मृदा वैज्ञानिक डॉ. ललिता रामटेके ने कृषि एवं मृदा विज्ञान के बारे में बच्चों को जानकारी दी। जिसमें जैविक खेती, टिकाऊ खेती, वर्टीकल कार्मिग आई.एफ.एस. माडल के बारे में बताया। मृदा परीक्षण प्रयोगशाला के अंतर्गत मृदा परीक्षण प्रयोगशाला का भ्रमण कराया।

नर्सरी पौधों की देखभाल, प्रो ट्रे, हल्दी की खेती, सोयाबीन की खेती, केचुआ खाद उत्पादन, बटेर पालन के बारे में जानकारी दी और भ्रमण कराया। जिसमें बच्चों ने भी उत्सुकता से सभी तकनीकों, प्रदर्शन ईकाइयों को ध्यान से देखा और अपने प्रश्नों को साझा किया। कृषि विज्ञान केन्द्र की प्रक्षेत्र प्रबंधक श्रीमती सृष्टि तिवारी ने प्रक्षेत्र भ्रमण कराया। वैज्ञानिक तकनीकी भ्रमण कार्यक्रम में कृष्णा पप्लिक स्कूल के शिक्षक श्री प्रतीक पाण्डया एवं सहयोगी उपस्थित थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

ग्राम सावनी के प्रतिनिधिमंडल ने की कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से सौजन्य भेंट

* कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से ग्राम सावनी के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात... * सावनी के पंचायत प्रतिनिधियों ने रखी विकास कार्यों की मांग,...

पाटन में सुशासन तिहार का आयोजन, गर्भवती महिलाओं को बांटा पोषण आहार

* पाटन में सुशासन तिहार का आयोजन, 27 विभागों ने सुनी जनता की समस्याएं... * अध्यक्ष योगेश निक्की भाले और सीएमओ हेमंत वर्मा ने जनता...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है