बच्चों ने नवोदय प्रवेश परीक्षा के प्रश्नो को कम समय में हल करने के गुर सीखे

Advertisement

सेलुद 15 जनवरी : जन्मभूमि कर्मचारी सेवा समिति सेलुद द्वारा ग्राम सेलुद के शासकीय प्राथमिक शाला सेलुद में आयोजित नवोदय परीक्षा पुर्व तैयारी के लिए विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिसमें बच्चे अपने पालकों व शिक्षकों के साथ इस सीरीज में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे।

इससे सभी बच्चों व पालकों के लिए निः शुल्क स्वल्पाहार की व्यवस्था भी समिति के द्वारा उपलब्ध कराई गयी है । बच्चों को मानसिक योग्यता, गणित, हिंदी के सवाल प्रायोगिक तरीके से समझाए गए तथा बच्चों को ज्यादा से ज्यादा सवाल कम समय में हल करने के गुर भी सिखाए गए ।
इस प्रशिक्षण व टेस्ट परीक्षा को सफल बनाने व बच्चों को कुशल तरीके से सिखाने हेतु पाटन से शिक्षक केसरा स्कुल से अनकेश्वर महिपाल का विशेष योगदान रहा इस योगदान के लिए समिति द्वारा उन्हें शाल व श्रीफल से सम्मानित भी किया गया ।इन शिक्षक ने अपने महत्वपूर्ण कार्यों को छोड़कर सुबह 11 बजे से 3 बजे तक अपनी सेवाएँ दिया ।साथ ही साथ आयोजक समिति के तरफ से दानेश्वर वर्मा बलराम वर्मा, संतोष वर्मा, अनिल बनपेला राजेश देवाँगन व शासकीय प्राथमिक शाला के स्टाफ का भी विशेष सहयोग रहा।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

बघेरा की पिंकी यादव और “महतारी वंदन योजना”

* बघेरा के पिंकी यादव की "सफलता की कहानी"... * ’राहत की किश्त’ बनी महतारी वंदन योजना की राशि... दुर्ग:  छत्तीसगढ़ सरकार की ’महतारी वंदन योजना’...

मां कर्मा की 1010वीं जयंती व सामूहिक विवाह को लेकर साहू समाज की बैठक संपन्न, 25-26 अप्रैल को भरर में होगा आयोजन

* भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती व सामूहिक विवाह को लेकर साहू समाज की बैठक, 25-26 अप्रैल को भरर में होगा आयोजन... * भरर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है