विवाहित कन्याओं को 21 हजार रुपए का चेक एवं गृहस्थ जीवन हेतु दिए गए उपहार

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 55 जोड़ो का हुआ विवाह

-विवाहित कन्याओं को 21 हजार रुपए का चेक एवं गृहस्थ जीवन हेतु दिए गए उपहार

 

दुर्ग, 12 फरवरी 2024/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग अन्तर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग ग्रामीण द्वारा 11 फरवरी 2024 को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह का आयोजन ग्राम हनोदा में सम्पन्न हुआ। जिसमें गायत्री परिवार द्वारा मंत्रोंचारण व विधि विधान से 55 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

उक्त विवाह में मुख्य अतिथि विधायक दुर्ग ग्रामीण श्री ललित चन्द्राकर एवं उपस्थित सभी जन प्रतिनिधियों ने नव विवाहिता जोड़ो को आशीर्वाद तथा सुखमय जीवन की कामना के साथ-साथ उपहार प्रदान किये। विधायक श्री ललित चन्द्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार हर जरूरतमंद की मदद के लिए प्रतिबध्द है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह बहुत ही अच्छी योजना है, आने वाले समय में सामूहिक विवाह का आयोजन और भी किया जायेगा। इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग में सम्पर्क कर इस योजना का लाभ ले सकते है। उन्होने सभी जोड़ों से परिवार में बन्धकर रहने की अपील भी की। नव विवाहित कन्याओं को 21 हजार रुपए का चेक और गृहस्थ जीवन हेतु सामग्री प्रदान की गई।

महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अजय शर्मा से मिली जानकारी के अनुसार योजना अन्तर्गत दुर्ग ग्रामीण के विभिन्न क्षेत्र से आई कन्याओं का विवाह करवाया गया। जिसमें सेक्टर हनोदा से 10, जेवरा से 06, ननकट्टी 03, अण्डा से 09, चन्द्रखुरी से 09, नगपुरा से 03, अंजोरा से 09, उतई से 03, रसमड़ा से 03 इस तरह कुल 55 कन्याओं को लाभांवित किया गया।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है