पवन खंडेलवाल के साथ मारपीट का मामला, पुलिस अधीक्षक से हुई लिखित शिकायत

अम्लेश्वर 18 अक्टूबर : दुर्ग जिला अंतर्गत नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के निवासी समाजसेवी पवन खंडेलवाल के साथ हुई, मारपीट का मामला। खंडेलवाल ने आरोप लगाते हुए थाना अम्लेश्वर में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि जिला पंचायत सभापति मोनू साहू, धर्मेंद्र सोनकर पूर्व सरपंच खुडमुंडा और जय साहू के द्वारा 13 अक्टूबर को रेस्ट हाउस जामगांव एम में लाइट को बंद कर गाली गलौज कर लात घुसा से मारा गया। जिससे मेरे कमर और आंख में चोट आई है। जिसका इलाज मेकाहारा रायपुर में किया गया है। पवन खंडेलवाल ने आगे बताया कि जय साहू ने जमीन के व्याना देना है मोनू साहू बुला रहा है करके बोलो तो मैं उसके साथ रेस्ट हाउस चला गया जहां ये लोग बैठ कर दारू पी रहे थे मुझे भी पिलाया गया।

वही दूसरे पक्ष से धर्मेंद्र सोनकर ने भी खंडेलवाल के ऊपर आरोप लगाते हुए लिखित में शिकायत पुलिस अधीक्षक,एसडीओपी पाटन और थाना अमलेश्वर के टी आई से किया है। धर्मेंद्र सोनकर ने राजनीतिक बातचीत कर और जाति सूचक गाली गलौज कर थप्पड़ मारने का आरोप पवन खंडेलवाल के ऊपर लगाया है। धर्मेंद्र सोनकर ने आगे कहा कि मुझे फोन के माध्यम से गाली दिया गया और जब में रेस्ट हाउस में आया तो पवन खंडेलवाल और चंद्रशेखर सोनी (पटवारी) शराब पी रहे थे और मुझे देखते ही फिर से गाली गलौज करने लगा और बहुत नेता गिरी मार रहा है करके बोलकर मुझे जाति सूचक गाली देकर थप्पड़ मारे जिसे देख कर मोनू साहू और जय साहू ने बीच बचाव किया। मौके पर खिलेश्वर साहू, दुर्गेश साहू, होरीलाल साहू और हेमंत साहू मौजूद रहे।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

वही पाटन के गोठ रिपोर्टर के टीम ने दोनों पक्ष के लोगों से वर्जन लिया तो जिला पंचायत सभापति मोनू साहू ने कहा कि पवन खंडेलवाल से मेरा पारिवारिक संबंध है हम दोनों के बीच किसी भी प्रकार की विवाद नहीं है मुझे राजनीतिक षड्यंत्र के तहत बदनाम करने की कोशिश की जा रही है विरोधियों के बातों में आकर श्री खंडेलवाल मुझ पर बेबुनियाद आरोप लगा रहा है। राजनीतिक कैरियर को धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस प्रशासन पर मुझे पूर्ण भरोसा है मुझे न्याय मिलेगा मुझ पर लगे आरोप झूठा साबित होगा।

वहीं जय साहू से जानकारी लिया तो बताया कि पवन खंडेलवाल मुझे खुद फोन कर कहां पर है करके पूछा मैंने उसको लेने उसका घर नहीं गया।मेरे पास उसका फोन का डिटेल है वह पहले से ही रेस्ट हाउस में बैठा था और धर्मेंद्र सोनकर को बहुत नेता गिरी कर रहा है करके गाली गलौज कर रहा था।

वहीं पवन खंडेलवाल से भी जानकारी लिया गया तो बताया कि मेरा किसी से कोई दुश्मनी नहीं है मेरे साथ मोनू साहू धर्मेंद्र सोनकर जय साहू ने मारपीट किया है जिसे मैं बहुत आहत हूं,दुखी हूं मेरे कमर और आंख में चोट लगी है मेरे साथ इस तरह मारपीट क्यों किया गया मेरे समझ से परे हैं।

वही अमलेश्वर के टी ने उक्त मामले को लेकर कहा की पवन खंडेलवाल के साथ हुई मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिसकी जांच की जा रही है वहीं धर्मेंद्र सोनकर के द्वारा भी पवन खंडेलवाल के ऊपर आरोप लगाते हुए लिखित में शिकायत दी गई है जिसके भी जांच की जा रही है सही तथ्य सामने आने के बाद ही कुछ कह पाऊंगा।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

राज्य स्थापना दिवस पर पाटन में मनाया जश्न

पाटन । छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नगर पंचायत पाटन में छत्तीसगढ़ महतारी के प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर व फटाके फोड़कर एवं...

सुरहुत्ती के दीया- मंडल बबा अऊ मंडलीन दाई

सुरहुत्ती के दीया- मंडल बबा अऊ मंडलीन दाई (राजेंद्र मारकण्डे- रचनाकार) आज सुरहुत्ती तिहार हरे। सबो डाहर फटाका के शोर अऊ दीया बाती के उजियारा...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है