झीट में धूमधाम से मनाया भाजपा का स्थापना दिवस, बांटे मिठाई

Advertisement

* झीट भाजपा स्थापना दिवस पर बूथ स्तर तक कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, पूजा-अर्चना कर बांटे मिठाई, दी शुभकामनाएं: संगठन की मजबूती का लिया संकल्प...

पाटन। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों एवं बूथ स्तरों पर उत्साहपूर्वक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान भारत माता एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के छायाचित्रों पर पूजा-अर्चना कर देश की समृद्धि और संगठन की मजबूती के लिए प्रार्थना की गई।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। आयोजन में ग्राम पंचायत झीट के सरपंच रुपेंद्र राजू साहू विशेष रूप से मौजूद रहे।

 फेसबुक से जुड़े 

इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा जिला दुर्ग के उपाध्यक्ष सहित अमलेश्वर मंडल के महामंत्री धर्मेंद्र कौशिक, गोलू टंडन, पवन ठाकुर, बूथ अध्यक्ष जीवन साहू, बीरु सिंगौर, अजय ठाकुर, कुमलेश सिन्हा, लक्ष्मीनाथ सार्वे, वीरेंद्र साहू, कन्हैया सिन्हा, नूतन सार्वे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने संगठन की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

आपकी आवाज सीधे प्रशासन तक – अध्यक्ष करेंगे त्वरित कार्रवाई

* अध्यक्ष योगेश निक्की भाले की अनोखी पहल: पाटन नगरवासियों के लिए नई सुविधा, सुझाव और शिकायतों के लिए पेटी शुरू... * अब आपकी आवाज...

करन साहू बने “साहू समाज” के संभागीय संयोजक ।

* प्रदेश संयोजक द्वारिका साहू ने किया कार्यकारिणी विस्तार, पहली सूची में 17 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी, करन साहू बने साहू समाज के संभागीय संयोजक... दुर्ग...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है