रानीतराई 04 अक्टूबर : पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दक्षिण पाटन भाजपा मंडल के युवा मोर्चा अध्यक्ष नारद साहू ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रदेशवासियों और क्षेत्र वासियों को श्रद्धा और भक्ति के पावन पर्व नवरात्रि की बधाई और शुभकामनाएं दी है। 3 अक्टूबर से प्रारंभ हुआ शारदीय नवरात्रि की शुभ अवसर पर बधाई संदेश प्रेषित किया है।श्री साहू ने कहा कि भारतीय संस्कृति में मां दुर्गा की उपासना का अत्यधिक महत्व है मां दुर्गा शक्ति की अधिष्ठात्री देवी है। मां दुर्गा क्षेत्र के समस्त किसान भाइयों को और आम नागरिकों को सुख समृद्धि प्रदान करें।