स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात ग्राम नागपुरा एवं अंजोरा में बनेंगे बड़े चिकित्सालय/ ललित चंद्राकर

Advertisement

विधायक ललित चंद्राकर के प्रयास से दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र को मिली स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात
ग्राम नागपुरा एवं अंजोरा में बनेंगे बड़े चिकित्सालय

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम नागपुरा एवं अंजोरा में दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के विधायक के सार्थक प्रयास के चलते चिकित्सा सुविधाओं को लेकर एक बड़ी सौगात प्राप्त राज्य शासन की तरफ से हुई है ग्राम अंजोरा ख नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं ग्राम नागपुरा में 50 बिस्तरों के अस्पताल की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है जो इस विधानसभा क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात होगी
इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि सेवा मेरा प्रथम दायित्व मैंने शुरू से कहा है मैं विधायक नहीं भी था तो भी मैंने ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लिए जो बन सकता था किया विधायक में इस क्षेत्र की जनता जनार्दन के आशीर्वाद से मैं बना हूं मेरा दायित्व और बढ़ जाता है स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर विधायक बनते ही प्रयास शुरू कर दिए थे जिसका सुखद परिणाम अनुपूरक बजट में मेरे विधानसभा क्षेत्र के दो गांव में बड़ी चिकित्सा सुविधा प्राप्त हुई 50 बिस्तरों का नया सिविल अस्पताल का निर्माण जो ग्राम नागपुर में होगा 58 पदों की उसमें भर्ती होगी जिसमें अस्पताल अधीक्षक से लेकर वार्ड बॉय आया, तक होंगे निश्चित तौर पर इसे मेरे विधानसभा क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत प्राप्त होगी मेरा प्रयास और भी जारी रहेगा और स्वास्थ्य सुविधा सहित समस्त जरूरतमंद सुविधा मेरे विधानसभा में प्राप्त हो

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है