ग्राम पंचायत परसाही में धूमधाम से मनाई गई अटल बिहारी वाजपेई की जयंती

Advertisement

पाटन: ग्राम पंचायत परसाही में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में गांव के सभी भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और अटल बिहारी वाजपेई के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया गया।

कार्यक्रम में जनपद सदस्य रामसुमेर छेदया विशेष रूप से मौजूद रहे। उनके साथ बूथ अध्यक्ष आत्माराम साहू, सरिता साहू, चमेली साहू, परशुराम साहू, मनहरण ठाकुर, सरोजिनी साहू, शिव साहू, मदन साहू, राजकुमार ठाकुर सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

 फेसबुक से जुड़े 

जयंती समारोह के दौरान अटल बिहारी वाजपेई के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने उन्हें एक कुशल राजनेता, ओजस्वी वक्ता और राष्ट्र के प्रति समर्पित नेता बताया। पूरे कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही धूमधाम और उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया।

पाटन ब्लॉक कांग्रेस में सेक्टर अध्यक्षो की हुई नियुक्ति

* पाटन ब्लॉक कांग्रेस में सेक्टर अध्यक्षो की नियुक्ति, कुल 22 सेक्टर अध्यक्षों की सूची जारी, प्रस्तावित सूची को जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर...

पाटन में कांग्रेस को मजबूती, सरजू और नीरज बने सेक्टर अध्यक्ष

* पाटन कांग्रेस संगठन हुआ सशक्त, संगठन विस्तार की दिशा में बड़ा कदम, पाटन कांग्रेस में नई जिम्मेदारियां तय... * सरजू साहू व नीरज सोनी...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है