असोगा पंचायत, शराब भट्टी को स्थानांतरित करने चढ़ा रहा, तालाब और पेड़ -पौधो की बलि

*असोगा पंचायत, शराब भट्टी को स्थानांतरित करने चढ़ा रहा, तालाब और पेड़ -पौधो की बलि *
*वर्तमान में शराब भट्टी गांव से पर्याप्त दूरी पर है स्थानांतरित होने से प्रभावित होंगे तालाब और ज्यादा किसान व उनके खेत*
*गांव के लोगों ने इसे कच्ची शराब बेचने वालों के इशारे पर शासकीय शराब भट्टी को विवाद में डालने का प्रयास करार दिया*

रानीतराई : विदित हो कि असोगा में विगत 30 वर्षों से बन रहे अवैध महुआ कच्ची शराब से परेशान ग्रामवासियों ने ग्राम पंचायत एवं ग्राम सभा के माध्यम से गांव में शासकीय शराब दुकान खुलवाया। जिसे विफल करने कच्ची शराब विक्रेताओं द्वारा अनेक प्रयास किए। लेकिन सफल नहीं हुए और गांव से पर्याप्त दूरी पर शासकीय शराब दुकान खुला।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

वही सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार गांव में काफी हद तक शांति कायम हुआ। लेकिन इस बीच पंचायत चुनाव में नव निर्वाचित सरपंच और कुछ पंचों ने शराब दुकान को स्थानांतरित करके विवाद को बढ़ावा देने तथा इसके लिए तालाब को पाटने और उसमें पिछले पंचायत द्वारा शासन के योजनानुसार लगाए गए ”रतनजोत” सहित अन्य पेड़ -पौधो की बलि चढ़ा रहा है। इससे गांव में आक्रोश का माहौल है जो कभी भी पंचायत व प्रशासन के खिलाफ आंदोलन के रूप में सामने आ सकता है। अब आगे देखना यह होगा कि शासन वर्तमान जगह ही निर्विवाद शासकीय शराब दुकान को संचालित करते हैं कि स्थानांतरित करके विवाद को बढ़ावा देते हैं।

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है