शरद पूर्णिमा में यश,खुशहाली,समृद्धि का अमृत बरसे…अशोक साहू ,करेला में शरद पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया

पाटन 18 अक्टूबर । ग्राम करेला में युवा जागरण समिति एवं समस्त ग्रामवासी के तत्वाधान में शरद पूर्णिमा महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री/विधायक पाटन भूपेश बघेल जी के प्रतिनिधि अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग,रूपेंद्र शुक्ला महामंत्री जिला कांग्रेस,रमन टिकरिहा सभापति जप,लेखनी वर्मा सरपंच,यादव राम सेन सेक्टर प्रभारी,छत्तर सिंह ठाकुर,गोकुल ठाकुर ने सिया रामचंद्र जी,मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना कर ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासियों की सुख,समृद्धि,शांति,खुशहाली की मंगलकामना किए।

ज़िप उपाध्यक्ष श्री साहू ने करेला में कई दशकों से शरद पूर्णिमा महोत्सव आयोजन एक नया कीर्तिमान स्थापित किए है।धार्मिक आयोजन में युवा पीढ़ी अपनी सहभागिता के साथ आध्यामिक शिक्षा,परंपरा,संस्कृति को आगे बढ़ाने में योगदान दे।
महामंत्री रूपेंद्र शुक्ला ने शरद पूर्णिमा की बधाई प्रेषित करते हुए पौराणिक मान्यताओं के अनुसार समुद्र मंथन से शरद पूर्णिमा के दिन अमृत की प्राप्ति हुई।इस दिन खीर को रात्रि में घर के आंगन में रखकर रात्रि 12 बजे के बाद ग्रहण करने की परंपरा है।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

सरपंच लेखनी वर्मा ने ग्राम विकास के लिए अनेकों योगदान देने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री सहित प्रतिनिधियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए शरद पूर्णिमा के पावन की बधाई प्रेषित किए।

इस अवसर पर बुधराम देशमुख,धन्नू कंवर,लक्ष्मीनारायण कंवर,रोहित साहू,मानक वर्मा,विजय बंछोर,अजीत देशमुख,परसादी कंवर,अशोक बंछोर,दौवा बंछोर,पारस यादव,प्रताप कंवर,मोंटी बंछोर,राजेंद्र वर्मा,झम्मन बंछोर,छनू यादव,योगेंद्र बंछोर,मन्नू यादव,जीतू कंवर,गोपी कंवर आयोजक समिति एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

खुद जियो-औरो को भी जीने दो (लेख -राजेंद्र मार्कण्डेय)

खुद जियो-औरो को भी जीने दो (लेख-रचना - राजेंद्र मार्कण्डेय शिक्षादूत) नवरात्रि का आज अष्टमी तिथि था। दूर गांव में परिचित मित्र के घर जवारा...

बच्चों के भविष्य के प्रति पालक चिंतित, सुधार हेतु शा.प्रा.शा. कौही में 10 बिन्दुओं पर चर्चा

रानीतराई। शासकीय प्राथमिक शाला कौही में शनिवार 3 अक्टूबर को आयोजित शाला प्रबंधन समिति के बैठक में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति चिंतित...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है