विशाल कर्मा जयंती एवं सामूहिक आदर्श विवाह के लिए भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है

Advertisement

अमलेश्वर 07 अप्रैल : तहसील साहू संघ पाटन द्वारा आयोजित सामूहिक आदर्श विवाह एवं विशाल कर्मा जयंती समारोह के लिए भव्य पंडाल का निर्माण चालू हो गया है। जिसका भूमि पूजन आज पूर्व जिला पंचायत सभापति मोनू साहू एवं परिक्षेत्र अध्यक्ष कल्याण साहू के उपस्थिति में संपन्न किया गया।

आपको बता दे 19 एवं 20 अप्रैल को अमलेश्वर डीह में तहसील साहू समाज के द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें लगभग 20 जोड़े की शादी एवं विशाल कर्मा जयंती संपन्न होगी 19 अप्रैल को भव्य कलश यात्रा के साथ हल्दी का कार्यक्रम एवं महिला सम्मेलन का आयोजन होगा 20 अप्रैल को विवाह संपन्न होगी एवं अतिथियों का आगमन होगा तत्पश्चात विदाई समारोह और कार्यक्रम की समापन होगी।

 फेसबुक से जुड़े 

कार्यक्रम को लेकर के स्थानीय साहू समाज अमलेश्वर डीह के महिलाओं में भारी उत्साह देखी जा रही है। आज कार्यक्रम का स्थल में साफ सफाई करने गायत्री साहू, सुनिधि साहू, दामिनी साहू, उमा साहू, ललिता साहू, राजमात, योगिता, झामिन, हेमलता ने श्रम दान किया।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

ग्राम सावनी के प्रतिनिधिमंडल ने की कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से सौजन्य भेंट

* कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से ग्राम सावनी के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात... * सावनी के पंचायत प्रतिनिधियों ने रखी विकास कार्यों की मांग,...

पाटन में सुशासन तिहार का आयोजन, गर्भवती महिलाओं को बांटा पोषण आहार

* पाटन में सुशासन तिहार का आयोजन, 27 विभागों ने सुनी जनता की समस्याएं... * अध्यक्ष योगेश निक्की भाले और सीएमओ हेमंत वर्मा ने जनता...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है