अटका हुआ है मगरघटा पुल का निर्माण, अधुरा तोड़ कर सो गया विभाग

अम्लेश्वर 12 जून : दुर्ग जिला अंतर्गत आने वाले नगर पालिका अम्लेश्वर क्षेत्र के ग्राम मगरघटा के पास नाला का पुल निर्माण विगत वर्षो से रुका हुआ है जो नगर पालिका कुम्हारी को जोड़ता है।आपको बता दे कि पूर्व सरकार के शासन काल में मगरघटा नाला के पुल का निर्माण कार्य शुरू किया गया था और पुल को तोड़कर नया बनाया जाना था। अधुरा पुलिया तोड़कर चला गया ठेकेदार। मिली जानकारी अनुसार स्टिमेंट कम होने से काम को रोका गया और बृज निर्माण कंपनी अपना सामान लेकर चले गए तब से आज तक बृज का निर्माण नहीं हो रहा है।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

एप्रोच रोड से लोग आना जाना कर रहे है बारिश होने पर आवागमन प्रभावित हो जाता है। जानकारी के अनुसार पुन: स्टिमेंट भेजकर कर स्वीकृति करा लिया गया है और शासन के अनुमति लेकर टेंडर लगाई जाएगी। अचार संहिता के कारण टेंडर का काम रुका हुआ है।ऐसी जानकारी समाने आ रहा है। लेकीन निर्माण कार्य शुरू नहीं होने के कारण आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिससे लोगो में नाराजगी है। बरसात के मौसम में इस मार्ग से आना जाना पूर्णता बंद हो जाता है जिसमे स्कूली बच्चों को ज्यादा दिक्कत होती है।

उक्त विषय में पाटन के गोठ रिपोर्टर करन साहू ने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी से जानकारी लिया तो बताया गया कि बृज निर्माण की स्वीकृति हो गई है ।अचार संहिता लागू होने के कारण टेंडर नही लग पाया है शासन से अनुमति लेकर शीघ्र टेंडर लगाई जाएगी।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

राज्य स्थापना दिवस पर पाटन में मनाया जश्न

पाटन । छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नगर पंचायत पाटन में छत्तीसगढ़ महतारी के प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर व फटाके फोड़कर एवं...

सुरहुत्ती के दीया- मंडल बबा अऊ मंडलीन दाई

सुरहुत्ती के दीया- मंडल बबा अऊ मंडलीन दाई (राजेंद्र मारकण्डे- रचनाकार) आज सुरहुत्ती तिहार हरे। सबो डाहर फटाका के शोर अऊ दीया बाती के उजियारा...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है