न्योता योजना से बच्चो को मिलेगा अतिरिक्त पोषण होगा बौद्धिक विकास /हर्षा लोकमणि

रानीतराई :  छत्तीसगढ़  के स्कूलों में  प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण  योजना  के अंतर्गत  विद्यार्थियों को दिए जाने वाले गर्म भोजन सामुदायिक जनभागीदारी की शुरुवात 19 फरवरी को  पाटन विकास खंड के  ग्राम रानीतराई में प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय में जिला पंचायत सदस्य हर्षा चंद्राकर के मुख्यातिथि में  न्योता भोजन रानीतराई ग्राम पंचायत के सरपंच निर्मल जैन जन्म दिवस के अवसर पर किया गया। जिसमे उपस्थित जन प्रतिनिधियों ने बच्चो को भोजन परोसा  जिसमे अतिरिक  पोषण के लिय मिठाई केला खीर  परोसा गया  साथ में जन प्रतिनिधियों ने भी भोजन किया।

उक्त कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष दक्षिण पाटन लालेश्वर साहू ,भाजपा मंडल अध्यक्ष उत्तर पाटन लोकमनी चंद्राकर ,धनराज साहू प्रदेश भाजपा मोर्चा विशेष आमंत्रित सदस्य, श्रीमती सुअंजना चक्रधारी उपसरपंच, प्रिया चक्रधारी,डॉक्टर आलोक  शुक्ला प्राचार्य महाविद्यालय पाटन ,विकासखंड शिक्षा अधिकारी  टी आर जगदल्ले ,राजेश पिल्लई प्राचार्य सेजस  जामगांव आर,संकुल समन्वयक   जैनेंद्र कुमार गंजीर रूपेश कुमार साहू ,पुनीत राम साहू , सी एल साहू प्राचार्य सेजस रानीतराई  सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए ।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य हर्षा लोकमनी चंद्राकर ने कहा  शासन की यह योजना  दूरगामी परिणाम देने वाला है इस योजना में जन प्रतिनिधियों और सामाजिक जन के जुड़ने से बच्चो को बेहतर पोषण मिलने में  मदद मिलेगी जिससे बच्चो के पढ़ाई के अलावा  अतिरिक्त योग्यता जो बच्चो में है वह उभर कर आयेगी जिससे विद्यार्थियों का बौद्धिक, शारीरिक, मानसिक विकास होगा इसके आलावा स्कूल से जन प्रतिनिधियों का सीधा जुड़ाव होगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने कहा कि शासन की यह महत्वपूर्ण योजना जिसे बच्चों को पर्याप्त भोजन मिलेगा भाजपा मंडल अध्यक्ष उत्तर पाटन लोकमानी चंद्राकर ने कहा कि मैं भी अपने जन्मदिन के उपलक्ष में नेवता भोजन का आयोजन करूंगा।

विकास खंड शिक्षा अधिकारी टी आर  जगदल्ले  ने योजना की विस्तार से जानकारी दिया उन्होंने  ग्राम पंचायत रानीतराई के सरपंच निर्मल जैन  इस कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए उनका आभार व्यक्त किया अंत में श्री निर्मल जैन सरपंच ने आभार प्रदर्शन करते हुए सबका धन्यवाद ज्ञापित किया कार्यक्रम का संचालन जैनेंद्र कुमार गंजीर ने किया।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

राज्य स्थापना दिवस पर पाटन में मनाया जश्न

पाटन । छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नगर पंचायत पाटन में छत्तीसगढ़ महतारी के प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर व फटाके फोड़कर एवं...

सुरहुत्ती के दीया- मंडल बबा अऊ मंडलीन दाई

सुरहुत्ती के दीया- मंडल बबा अऊ मंडलीन दाई (राजेंद्र मारकण्डे- रचनाकार) आज सुरहुत्ती तिहार हरे। सबो डाहर फटाका के शोर अऊ दीया बाती के उजियारा...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है