जनपद के आदेश के बाद भी सचिव अपने पदस्थ पंचायत को नहीं छोड़ रहे हैं और न ही दे रहे है पदभार

पाटन: जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत आने वाले 14 ग्राम पंचायतो के सचिव का स्थानांतरण किया गया है जिसमें से तीन सचिव अभी तक अपने पदस्थ पंचायत को नहीं छोड़ पाया है। आपको बता दें छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले 6 अक्तूबर 2023 से  इन सचिवों का स्थानांतरण किया गया था जिसको चुनाव के मध्य नजर रखते हुए रोका गया था उसके बाद आदेश आज भी लागू है जिसमें से 11 सचिवों ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया लेकिन तीन सचिव ने अभी तक अपना पदभार ग्रहण नहीं किया है। जिसमें से पाहंदा (अ)से अरुण निर्मल कर ने अपने पंचायत से दूसरे सचिव को पदभार नहीं दिया है एवं दिनेश कुमार ने प्रभार नहीं लिया साथ ही खूबचंद ने भी प्रभार नहीं लिया है। ऐसा जानकारी सामने आया है। पदभार ग्रहण न करने से एवं नहीं देने से आम लोगों में चर्चा का विषय है आखिर यह लोग अपने पदस्थ पंचायत को क्यों नहीं छोड़ रहे हैं और जो छोड़ने वाले हैं उनको क्यों पदभार सचिव नहीं दे रहे हैं। पाटन के गोठ रिपोर्टर करन साहू ने इस विषय में मुख्य कार्यपालन अधिकारी पाटन से चर्चा की तो उन्होंने कहा कि जो सचिव पदभार नही दिए हैं और जो ग्रहण नही किया है वो जल्द पदभार लेंगे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर की आत्म H त्या

बिग ब्रेकिंग तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर आत्म Hत्या कर लिया , पाटन (मुकेश सेन)। पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरीघाट के...

स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़

* स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़... * छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति ने परिजनों...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है