अहिवारा प्रत्याशी निर्मल कोसरे के मतगणना अभिकर्ताओं ने हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर जीत की कामना की

Advertisement

कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल कोसरे के मतगणना अभिकर्ताओं ने हनुमान मंदिर में माथा टेका
चुनाव में जीत की कामना कर जुटे कल की तैयारी में

भिलाई-3 / अहिवारा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल कोसरे के मतगणना अभिकर्ताओं ने शनिवार की शाम को चरोदा बस स्टैंड के पास स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर माथा टेका। भिलाई-चरोदा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज मढ़रिया के नेतृत्व में पहुंचे मतगणना अभिकर्ताओं ने हनुमान जी से कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल कोसरे के चुनाव में विजयश्री की कामना की। इसके बाद सभी कल होने वाली मतगणना की तैयारी में जुट गए।
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की मतगणना 3 दिसंबर को श्री शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज जुनवानी में होगी। इसके लिए राजनीतिक दलों के साथ साथ सभी प्रत्याशियों की ओर से तैयारी पूरी कर ली है। अहिवारा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल कोसरे के सभी मतगणना अभिकर्ता आज मतगणना स्थल के नजदीक एक निजी होटल में आकर ठहर गए हैं। सभी अभिकर्ता सुबह मतगणना स्थल पर समय रहते पहुंच जाएंगे। इससे पहले उन्होंने चरोदा बस स्टैंड के प्रसिद्ध दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर माथा टेका और निर्मल कोसरे को चुनाव में जीत मिलने प्रार्थना की।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

करन साहू बने “साहू समाज” के संभागीय संयोजक ।

* प्रदेश संयोजक द्वारिका साहू ने किया कार्यकारिणी विस्तार, पहली सूची में 17 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी, करन साहू बने साहू समाज के संभागीय संयोजक... दुर्ग...

शिवोम् विद्यापीठ स्कूल में विद्यार्थियों की यादगार विदाई

* शिवोम् स्नेह, सम्मान और यादों से सजी विद्यार्थियों की एक यादगार विदाई... अमलेश्वर: शिवोम् विद्यापीठ स्कूल, सांकरा में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के सम्मान...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है