ग्राम जमराव में भव्य अखाड़ा प्रतियोगिता का आयोजन

ग्राम जमराव में भव्य एक दिवसीय अखाड़ा कला प्रतियोगिता का आयोजन

ग्राम जमराव में भव्य एक दिवसीय अखाड़ा कला प्रतियोगिता का आयोजनपाटन। ग्राम पंचायत जमराव में सोमवार, 23 नवंबर 2026 को एक दिवसीय भव्य अखाड़ा कला प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस आयोजन में दूर-दराज के क्षेत्रों से आए अखाड़ा कला के प्रतिभागियों ने अपनी पारंपरिक कला, शौर्य एवं कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात अखाड़ा गुरु की पूजा-अर्चना तथा छत्तीसगढ़ महतारी की वंदना कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत “अरपा पैरी के धार” के सामूहिक गायन के साथ समारोह का विधिवत शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत आकर्षक सुवा नृत्य की प्रस्तुति से हुई, जिसने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

प्रतियोगिता में विभिन्न गांवों से पहुंचे अखाड़ा कला के प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांचित किया। पारंपरिक अखाड़ा कला के प्रति युवाओं का उत्साह एवं समर्पण देखने को मिला। कार्यक्रम को देखने के लिए ग्राम जमराव के साथ-साथ आसपास के अन्य गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत जमराव की सरपंच श्रीमती जागेश्वरी भेष कुमार सोनकर उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथि श्री यश मिश्रा जी तथा विशेष अतिथि ग्राम पंचायत जमराव के उपसरपंच श्री लेखराज निषाद रहे। कार्यक्रम में पंचगण एवं समस्त ग्रामवासी भी उपस्थित होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाई।

इस भव्य आयोजन के आयोजक श्री जय बजरंग अखाड़ा कला एवं श्री लवकुश अखाड़ा कला, ग्राम जमराव तथा समस्त ग्रामवासी जमराव रहे। आयोजकों के सहयोग एवं ग्रामवासियों के उत्साहपूर्ण सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस आयोजन ने ग्रामीण संस्कृति, पारंपरिक अखाड़ा कला एवं लोक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने तथा कला एवं खेल के प्रति प्रोत्साहित करने का सराहनीय प्रयास किया गया।

मटंग पंचायत में 22.80 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ग्रामीणों ने पारंपरिक बैलगाड़ी से किया भव्य स्वागत, जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर भी बैलगाड़ी में सवार नजर आए सेलूद। ग्राम मटंग...

गोंडपेंद्री में हर्षोल्लास से मनाया गया मितानिन दिवस

ग्राम पंचायत गोंडपेंद्री में हर्षोल्लास से मनाया गया मितानिन दिवस, जनप्रतिनिधियों ने मितानिन बहनों का किया सम्मान गोंडपेंद्री। ग्राम पंचायत गोंडपेंद्री में मितानिन दिवस हर्षोल्लास...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है