पाटन में भव्य दशहरा महोत्सव, भगवान श्रीराम की सेना के आगमन और रामलीला की प्रस्तुति रहेगी आकर्षण का केंद्र
पाटन। नगर पंचायत पाटन में प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुरूप इस वर्ष भी भव्य दशहरा महोत्सव का आयोजन 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन रावण भाटा मैदान अखरा, पाटन में होगा, जहां धार्मिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दशहरा उत्सव मनाया जाएगा।
आयोजन के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, शाम 5 बजे से अरुण कश्यप एवं उनके साथियों द्वारा भजन प्रस्तुति दी जाएगी। वहीं, शाम 6 बजे भगवान श्रीराम की सेना का भव्य आगमन होगा और रामलीला की मनमोहक प्रस्तुति आयोजित की जाएगी।
नवमी पर विधायक रिकेश ने किया 101 नवजात कन्याओं का पूजन, 11-11 हजार का सुरक्षा किट भेंट
कार्यक्रम में पंडित विजय पांडेय व्यास गद्दी पर विराजमान होंगे। इसके साथ ही पंडित कृष्ण कुमार तिवारी और पंडित सुरेश कुमार सवर्णी की उपस्थिति भी रहेगी।
महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री जितेंद्र वर्मा शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय श्री कृष्ण कुमार भाले करेंगे। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय श्री सागर राजा पाठक एवं माननीय श्री हेमंत देवांगन जी उपस्थित रहेंगे।
वहीं नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, उपाध्यक्ष निशा सोनी, समस्त पार्षदगण, एल्डरमैन एवं दशहरा उत्सव समिति ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने अपील की है।


