विकासखंड स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में जमराव के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

Advertisement

* जमराव के खिलाड़ियों का विकासखंड स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, जिला स्तर के लिए चयनित…

पाटन : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमराव में दिनांक 08 जुलाई 2026 को विकासखंड स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 फेसबुक से जुड़े 

यह भी पढ़े: पाटन के लाडले विधायक माननीय श्री ‘भूपेश बघेल’ तत्कालीन मुख्यमंत्री रहते हुए भी मगरघटा–परसदा पुल बनवाने में रहे असफल.?

प्रतियोगिता में जमराव के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने भार वर्ग में विजय प्राप्त की।

अंडर-14 वर्ग में 35 किलोग्राम भार वर्ग में लोकनाथ साहू, 40 किलोग्राम भार वर्ग में रघुवीर साहू तथा 52 किलोग्राम भार वर्ग में अनिल नन्हारे विजेता रहे।

अंडर-17 वर्ग में 45 किलोग्राम भार वर्ग में तुषार साहू, 48 किलोग्राम भार वर्ग में अरुण निषाद तथा 52 किलोग्राम भार वर्ग में रौनक नन्हारे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इसी प्रकार अंडर-19 वर्ग के 57 किलोग्राम भार वर्ग में पुष्पेंद्र साहू विजेता रहे।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उपरोक्त सभी खिलाड़ियों का जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन हो चुका है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, खेल प्रशिक्षकों, पालकों एवं क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हर खेत का हो डिजिटल सर्वे, हर किसान का हो पंजीयन -कलेक्टर

हर खेत का हो डिजिटल सर्वे, हर किसान का हो पंजीयन -कलेक्टर * एग्रीस्टेक और बकेट क्लेम पंजीयन को प्राथमिकता देने कलेक्टर श्री सिंह ने...

तहसील साहू संघ पाटन में पत्रकार करन साहू को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी

तहसील साहू संघ पाटन में पत्रकार करन साहू को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी अमलेश्वर,पाटन। तहसील साहू संघ पाटन के अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने अपनी कार्यकारिणी...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है