स्वर्गीय मीना कश्यप की स्मृति में आयोजित भागवत कथा में उमड़ा श्रद्धा का सागर

Advertisement

पाटन : नगर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर भक्तिमय वातावरण में श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा स्थल पर आचार्य पंडित युवराज पाण्डेय ने समुद्र मंथन, सूर्यवंश की कथा एवं भगवान श्रीकृष्ण जन्म की दिव्य लीला का मनमोहक वर्णन कर सभी को आध्यात्मिक आनंद से सराबोर कर दिया।

कथावाचक के मधुर वचनों और भक्ति गीतों पर श्रोता झूमते रहे। कथा पंडाल में हर ओर “जय श्रीकृष्ण” के जयघोष गूंजते रहे और भक्तजन प्रभु नाम संकीर्तन में लीन नजर आए।

इस दिव्य कथा का आयोजन भूपेंद्र कश्यप ने अपनी धर्मपत्नी स्वर्गीय मीना कश्यप की पावन स्मृति में करवाया है। आयोजन के चौथे दिन भी हजारों श्रद्धालुओं ने कथा स्थल पर पहुंचकर भगवान की महिमा का श्रवण किया और भक्ति रस में डूबे रहे।

 फेसबुक से जुड़े 

कथास्थल पर भक्ति, अनुशासन और श्रद्धा का सुंदर संगम देखने को मिला। श्रद्धालु भक्तगण अगले दिवस की कथा सुनने के लिए उत्सुक दिखाई दिए।

एग्रीस्टेक पंजीयन बिना नही बिकेगा धान

एग्रीस्टेक पंजीयन बिना नही बिकेगा धान, धान खरीदी के लिए किसानों का शत-प्रतिशत एग्रीस्टेक पंजीयन कराने की प्रक्रिया शुरू दुर्ग, 05 सितम्‍बर 2026 / धान...

चीनी की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस का एक दिवसीय “चीनी सत्याग्रह”

चीनी की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस का एक दिवसीय “चीनी सत्याग्रह” महाराजा चौक में कांग्रेसजनों ने किया प्रदर्शन, आम जनता पर बढ़ते आर्थिक...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है