अम्लेश्वर : समाज सेवी महेंद्र साहू ने की थाना प्रभारी बसंत कुमार बघेल से सौजन्य भेंट

अम्लेश्वर: ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष व समाज सेवी महेंद्र साहू ने की थाना प्रभारी बसंत कुमार बघेल से सौजन्य भेंट, क्षेत्र की सुरक्षा पर हुई महत्वपूर्ण बातचीत…

अम्लेश्वर; नगर पालिका परिषद के ग्राम प्रमुख और समाज सेवी महेंद्र साहू के नेतृत्व में स्थानीय निवासियों ने आज थाना प्रभारी बसंत कुमार बघेल से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर, अमलेश्वर के गणमान्य नागरिकों ने श्री बघेल को उनके नए पद के लिए हार्दिक बधाई दी और क्षेत्र के विकास और सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।

विज्ञापन

यह भी पढ़े : सांकरा में शुरू हुआ दो दिवसीय पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ 12 अक्टूबर को समापन…

 फेसबुक से जुड़े 

वही अमलेश्वर के गणमान्य नागरिकों ने इस भेंट में अपने विचार साझा किए और थाना प्रभारी से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए सुझाव दिए। इसके अलावा, क्षेत्र के विकास के लिए भी कई योजनाओं पर बातचीत हुई। श्री बघेल ने स्थानीय निवासियों के विचारों को गंभीरता से सुना और इस बात का आश्वासन दिया कि वह क्षेत्र के समग्र विकास और सुरक्षा को प्राथमिकता देंगे।

इस बैठक में महेंद्र साहू के साथ अमृत सिंह राजपूत, विकास वर्मा, राजा चंद्राकर, तोरण साहू, टेकराम साहू, और पुनीत साहू सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

आज, शासकीय प्राथमिक शाला कौही में होली मिलन एवं सम्मान समारोह आयोजित

* शासकीय प्राथमिक शाला कौही में होली मिलन एवं सम्मान समारोह आयोजित... * हड़ताल से वापस आएं रसोईयों व स्वीपर का सम्मान किया गया... * सरकार...

पाटन कालेज में प्रतिभा सम्मान समारोह मृदंग 2026 में प्रतिभावान छात्र छात्राये पुरसस्कृत

* पाटन कालेज में प्रतिभा सम्मान समारोह मृदंग 2026 में प्रतिभावान छात्र छात्राये पुरसस्कृत... पाटन। शासकीय चंदूलाल चंद्राकार स्नातकोत्तर महाविद्यालय पाटन में प्राचार्य डॉ नंदा...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है