कौही शाला में शिक्षा गुणवत्ता की जांच, सामाजिक अंकेक्षण में बेहतर प्रदर्शन

कौही : शासकीय प्राथमिक शाला कौही में बुधवार को मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान अंतर्गत सामाजिक अंकेक्षण के माध्यम से विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता की जांच की गई। इस प्रक्रिया में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और पालकों से संवाद कर 20 बिंदुओं पर शिक्षा की स्थिति का मूल्यांकन किया गया।

टीम लीडर श्रीमती शशिकला वर्मा के नेतृत्व में हुए अंकेक्षण में बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ उत्तर दिए, जिससे विद्यालय की स्थिति औसत से बेहतर पाई गई। उपस्थित पालकों और जनप्रतिनिधियों ने शिक्षक और पालक दोनों की संयुक्त भूमिका को शिक्षा सुधार में अहम माना।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

वहीं सरपंच लीना साहू ने सामाजिक अंकेक्षण को शिक्षा में पारदर्शिता और प्रगति के लिए सराहनीय पहल बताया। पालकों ने मांग की कि बच्चों की शिक्षा गुणवत्ता बढ़ाने हेतु शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त रखा जाए ताकि वे शिक्षण पर पूरा ध्यान दे सकें।कार्यक्रम उपरांत सभी बच्चों को खीर-पूड़ी का स्वादिष्ट न्यौता भोजन भी परोसा गया।

इस अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला कौही में सामाजिक अंकेक्षण के दौरान सरपंच श्रीमती लीना साहू, उपसरपंच हेमु सोनकर,टीम लीडर श्रीमती शशीकला वर्मा,प्रधानपाठक राजेन्द्र मारकण्डे, शिक्षक टोकेन्द्र बिजौरा, त्रिलोचन साहू, चन्द्रकांत नेताम, शिक्षा स्वयं सेवी श्रीमती लेखा ठाकुर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, शाला प्रबंधन समिति पदाधिकारी व पालकगण उपस्थित रहे।

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है