पाटन ब्लाक के नव निर्वाचित जिला व जनपद सदस्यों का जिला भाजपा अध्यक्ष व पंचायत चुनाव जिला प्रभारी विधायक ललित चंद्राकर ने किया अभिनंदन

दुर्ग 23 फरवरी : रविवार को दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में पाटन ब्लॉक के भाजपा अधिकृत नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों और जनपद सदस्यों ने पंचायत चुनाव जिला प्रभारी विधायक ललित चंद्राकर और दुर्ग भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक व निवर्तमान जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा से आत्मीय भेंट की। सभी नवनिर्वाचित पंचायत जनप्रतिनिधियों का जिला भाजपा कार्यालय में विधायक ललित चंद्राकर व जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक, पूर्व जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने अभिनंदन किया।

इस दौरान जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार पाध्ये, दिलीप साहू, दीपक चोपड़ा, रजा खोखर, रजनीश श्रीवास्तव
ने भी अभिनंदन करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

पंचायत चुनाव जिला प्रभारी ललित चंद्राकर ने कहा कि जनता के विश्वास और आशीर्वाद से नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का यह नया सफर क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के प्रति समर्पित रहे। सभी के साथ मिलकर समाज हित के कार्यों को गति देने और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करें।

जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक ने कहा कि नगरीय निकाय के बाद पंचायतों में भी ट्रिपल इंजन की सरकार बनने जा रही है। मजबूत पंचायती राज के लिए जागरूक जनप्रतिनिधि आवश्यक है,अतः जनता की परेशानियों के लिए जागृत रहकर सतत कार्य करें और पार्टी के कामों को भी गति प्रदान करें।

निवर्तमान जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि पाटन जैसे राजनीतिक रूप से जागरूक ब्लॉक से भारतीय जनता पार्टी के जनपद और जिला पंचायत सदस्य बड़ी संख्या में जीत कर आए हैं यह एक बड़ी उपलब्धि है। अब विष्णुदेव का सुशासन पंचायती राज में भी दिखाई देगा।

*मुलाकात करने वाले में प्रमुख रूप से* जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 10 से नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य नीलम राजेश चंद्राकर, जनपद पंचायत पाटन क्षेत्र नवनिर्वाचित जनपद सदस्य क्रमांक 01 कस्तूरी बंजारे, क्रमांक 02 कीर्ति नायक, क्रमांक 03 प्रणव शर्मा, क्रमांक 07 संतोष ठाकुर, क्रमांक 13 राम यूमरे छेदईया, क्रमांक 17 भावना निषाद, क्रमांक 21 भास्कर वर्मा, क्रमांक 22 रामकुमार चंद्राकर, क्रमांक 23 खेमलाल देशलहरे, क्रमांक 25 रवि सिन्हा ने आशीर्वाद लिया।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

पाटन में कल 20 अक्टूबर को भव्य आतिशबाजी के साथ मनाएंगे दशहरा महोत्सव

पाटन में भव्य दशहरा महोत्सव, भगवान श्रीराम की सेना के आगमन और रामलीला की प्रस्तुति रहेगी आकर्षण का केंद्र पाटन। नगर पंचायत पाटन में प्रतिवर्ष...

सभापति प्रणव शर्मा ने दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

सभापति प्रणव शर्मा ने पाटन जनपद क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की पाटन-दुर्ग। पाटन जनपद पंचायत...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है