भाजपा जिला अध्यक्ष ने परिजनों सहित देहदान करने का संकल्प पत्र भरा

Advertisement

 

जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने परिजनों सहित देहदान का संकल्प पत्र भरा

देहदान करके वर्मा परिवार के मुखिया 84 वर्षीय भुवनलाल वर्मा और 82 वर्षीय कुमारी देवी वर्मा ने पेश किया उत्तम उदाहरण

पाटन। गुरुवार को जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने अपने परिजनों सहित देहदान का संकल्प पत्र भरा। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा एवं उनके परिजनों को संस्था दृष्टि फाउंडेशन दुर्ग के प्रतिनिधि प्रमोद वाघ, राज आड़तिया, राजेश पारख, रितेश जैन, कुलवंत सिंह भाटिया, महेश यादव ने काउंसलिंग कर देहदान के लिए प्रेरित किया। संस्था के प्रतिनिधियों द्वारा प्रेरित किए जाने पर जिला भाजपा अध्यक्ष और उनके परिजनों ने देहदान का निश्चय किया।

 फेसबुक से जुड़े 

जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा के 84 वर्षीय पिता भुवन लाल वर्मा, 82 वर्षीय माता श्रीमती कुमारी देवी वर्मा और पत्नी राजेश्वरी वर्मा ने देहदान के लिए आगे आते हुए संकल्प पत्र भरा।

वर्मा परिवार द्वारा देहदान के लिए आगे आने पर संस्था के प्रतिनिधि प्रमोद वाघ, राज आड़तिया, राजेश पारख, रितेश जैन ने कहा कि वयोवृद्ध होकर भी लोक सेवा के उद्देश्य से देहदान का संकल्प लेकर वर्मा परिवार के मुखिया रिटायर्ड शिक्षक भुवन लाल वर्मा और कुमारी देवी वर्मा ने समाज के समक्ष एक उत्तम उदाहरण प्रस्तुत किया है। वयोवृद्ध वर्मा दंपति ने अपने पुत्र जितेंद्र वर्मा और पुत्रवधू राजेश्वरी वर्मा सहित देहदान का जो निर्णय लिया है वह एक साहसिक कदम है। मनुष्य जीवन जीने के बाद अपनी देह के माध्यम से अगली पीढ़ी को शिक्षित करने का कार्य मानवता की श्रेष्ठ सेवा है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

भाजपा अमलेश्वर मंडल की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न, बूथ सशक्तिकरण पर दिया गया जोर

* :भाजपा अमलेश्वर मंडल की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न, बूथ सशक्तिकरण पर दिया गया जोर... * पचपेड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं का मंथन, संगठन विस्तार की बनी...

विश्व हिंदी परिषद का संगठनात्मक विस्तार: विरेन्द्र कुमार साहू बने शैक्षणिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष

* डॉ. शशिभूषण शर्मा के मार्गदर्शन में विश्व हिंदी परिषद ने किया दुर्ग जिले में संगठन विस्तार : विरेन्द्र कुमार साहू को सौंपी गई...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है