सर्वर के कारण पंजीयन में किसानों को हो रही समस्या का निवारण करे प्रशासन-लोकमनी

अमलेश्वर 20 नवंबर: भाजपा उत्तर मंडल पाटन के अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर ने 19 नवंबर को सेवा सहकारी समिति सांकरा का निरीक्षण कर धान खरीदी के संबंध में जानकारी लिया समिति पहुंचने पर जब पूरा प्रांगण खाली पाया तो इस संबंध में पूछने पर प्रबंधक ने बताया कि एक तो सर्वर की समस्या के कारण पंजीयन कराने में किसानों को समस्या हो रही है दूसरी आज पंजीयन करते है तो एक हफ्ते बाद धान बेचने के लिये किसानों को टोकन मिलता है जिसके कारण इस हफ्ते का 2500 बोरे / प्रतिदिन का टारगेट पूरा नही कर पा रहे है अब तक तीन दिनों में 7500 बोरा खरीदी हो जाना था परंतु केवल 2500 बोरे धान ही खरीद पाए है।

इस पर कलेक्टर को फोन कर अवगत कराया जिसे बहुत जल्द सुधार कर उपरोक्त समस्याओं का समाधान करने की बात कही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि बहुत जल्द धान खरीदी सामान्य रूप से चलने लगेगी।धान ख़रीदी के लिए जरूरी अन्य सारी व्यवस्था दुरुस्त है। चंद्राकर ने प्रबंधक से कहा कि समिति में धान बेचने आने वाले किसानों के साथ सहृदयता के साथ व्यवहार किया जाना चाहिये उन्हें किसी भी प्रकार से समस्या न हो जो भी किसान किसी भी प्रकार से जानकारी चाहे उन्हें दिया जाना चाहिये, साथ मे सदस्य जिला पंचायत दुर्ग श्रीमती हर्षा चंद्राकर, युवा मोर्चा महामंत्री रवि सिंगौर, शक्तिकेन्द्र के संयोजक मनहरण सिंगौर, युवा नेता कामता सिंगौर, प्रबंधक रोहित वर्मा, कर्मचारियों सहित किसान भाई उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

खुद जियो-औरो को भी जीने दो (लेख -राजेंद्र मार्कण्डेय)

खुद जियो-औरो को भी जीने दो (लेख-रचना - राजेंद्र मार्कण्डेय शिक्षादूत) नवरात्रि का आज अष्टमी तिथि था। दूर गांव में परिचित मित्र के घर जवारा...

बच्चों के भविष्य के प्रति पालक चिंतित, सुधार हेतु शा.प्रा.शा. कौही में 10 बिन्दुओं पर चर्चा

रानीतराई। शासकीय प्राथमिक शाला कौही में शनिवार 3 अक्टूबर को आयोजित शाला प्रबंधन समिति के बैठक में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति चिंतित...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है