विश्राम स्थल में लगा था ताला,लोधी समाज के नेतृत्व में खुला

Advertisement

रायपुर 26 अक्टूबर : मां नर्मदे की पवित्र उद्गम स्थल एवं साधु संतों की तपोभूमि मध्य प्रदेश के अमरकंटक में लोधी समाज की कई संत पीढ़ी दर पीढ़ी तपस्या करते हुए ब्रह्मलीन हुए कुछ दिनों पहले एक संत अर्जुन देव भीम भैरू बाबा ने ब्रह्मलीन प्राप्त किया वर्तमान में मोहित दास जी व मोहन दास जी संत तपस्या कर रहे हैं । वैसे तो साधु संतो की कोई जाति नहीं होती किंतु साधुओं के प्रति सामाजिक आस्था की वजह से वहां अधिकतर सामाजिक लोगों का आना जाना शुरू हो गया है और यही सामाजिक लोगों के सहयोग से दो छोटे-छोटे छपरी वाला मकान धर्मशाला बनाकर जिसमें श्रद्धालु कभी-कभार रात्रि विश्राम करते थे बनाया गया किंतु कुछ विधर्मियों द्वारा उक्त धर्मशाला में कुछ माह पूर्व ताला लगा दिया गया था।

25 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ प्रदेश लोधी समाज के अध्यक्ष घनश्याम वर्मा द्वारा अपने पदाधिकारी सहित अमरकंटक पहुंचकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमरकंटक भूपेंद्र सिंह को ज्ञापन सौपा एवं वहां के वार्ड क्रमांक 14 के पार्षद दिनेश द्विवेदी एवं सीएमओं के सहयोग से उक्त ताला तोड़कर समाज के पदाधिकारी को गृह प्रवेश कराया गया।

 फेसबुक से जुड़े 

इस अवसर पर समाज के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम वर्मा,  जगदीश वर्मा, सुखदेव वर्मा ,देवेंद्र राजपूत, बाबा हरिशंकर वर्मा, राम रतन राजपूत, बबलू राजपूत, मुचकुंद राजपूत, ओम प्रकाश राजपूत, जितेंद्र वर्मा, अश्वनी वर्मा, बसंत वर्मा ,ललित राजपूत ,बाबूलाल राजपूत ,बीपत राजपूत ,रमेश राजपूत, प्रेम प्रकाश राजपूत, भूपेंद्र राजपूत, सुरेंद्र सिंह राजपूत ,धर्मेंद्र राजपूत ,राजेश्वर राजपूत, धीरपाल लोधी, देवराज वर्मा, नारायण राजपूत, मनोज वर्मा ,युगल वर्मा ,अखिलेश वर्मा, मस्तराम वर्मा, शोभाराम वर्मा एवं बड़ी संख्या में लोधी समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है