सौर ऊर्जा द्वारा संचालित नल कनेक्शन बंद, बजट के अभाव में अधिकारी भी मौन,हो रही है पेयजल की समस्या

Advertisement

पाटन 25 अक्टूबर : जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत औवंरी में सौर ऊर्जा से बने नल जल योजना खराब और बंद पड़ा हुआ है। जिससे पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है। बोर में लगे पाइप भी टूट गया है एवं मोटर पंप भी खराब हो गया है। जिसकी मरम्मत क्रेडा विभाग के द्वारा नहीं की जा रही है। जनपद पंचायत पाटन के सदस्य एवं भाजपा नेता उत्तर सुनवानी ने मीडिया को जानकारी शेयर करते हुए कहा की इस तरह से सौर ऊर्जा के तहत बने पेयजल की व्यवस्था और कई गांव में संचालित नहीं हो पा रही है। विभाग को जानकारी देने के बाद भी कार्य नहीं किया जा रहा है समस्या का हल नहीं हो पा रहा है। जिससे लोगों को पेयजल समस्या से जूझना पड़ रहा है । सौर ऊर्जा से बने पानी टंकी भी कहीं कहीं पर खराब हो गई है नल में पानी नहीं आ रहा है और मोटर भी खराब हो गया है जिसका संधारण का कार्य विभाग के द्वारा नहीं की जा रही है जिससे लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

वहीं पाटन के गोठ रिपोर्टर करन साहू ने जिले के क्रेडा विभाग के अधिकारी से जानकारी लिया तो बताया कि कहीं-कहीं पर इस तरह की समस्या आ रही है सोलर पैनल के पाइप और केबल की चोरी भी हो गई है। जिससे सौर ऊर्जा की मशीन सही ढंग से संचालित नहीं हो पा रही है बंद हो गया है जिसकी जानकारी हेड ऑफिस को कर दिया गया है। और बजट के अभाव में संधारण का कार्य हमारा विभाग नहीं कर पा रहा है जैसे ही संधारण के लिए राशि उपलब्ध हो जाएगी तो तुरंत कार्य कर पूर्ण कर सौर ऊर्जा की पानी टंकी को सुधार कर पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त कर दिया जाएगा।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है