मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण शिक्षादूत से सम्मानित हुए धर्मेंद्र टंडन,कराया न्योता भोजन

Advertisement

बेल्हारी 18 अक्टूबर : विकास खंड पाटन अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला बटरेल के शिक्षक धर्मेंद्र कुमार टंडन सहायक शिक्षक के द्वारा मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण शिक्षादूत से सम्मानित होने पर अपने विद्यालय के बच्चों, और शिक्षको को आज न्योता भोजन कराया। आपको बता दें छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा जन भागीदारी से बच्चों को अतिरिक्त पोषण आहार हेतु न्योता भोज का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया है। इसी का परिपालन करते हुए श्री टंडन ने न्योता भोज का आयोजन किया।इस अवसर पर उपस्थित, मुकुंद कुमार रामटेके प्रधान पाठक बटरेल, टिकेश्वर प्रसाद गजपाल संकुल समन्वयक आगेसरा , सुशील कुमार नागे सहायक शिक्षक, श्रीमती मालती तिवारी प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला बटरेल, श्रीमती शारदा शर्मा , श्रीमती चमेली साहू, श्रीमती भारती ठाकुर मेडम , हेमलाल साहू , युगल किशोर परगनिया सर, बी.के.साहू सर, कोसरे सर, चंद्र कुमार सोनी सहायक शिक्षक, अतिथि शिक्षक विमल साहू, धनेश्वर मटियारा, निशा सपहा, तारिणी सेन, सोनम साहू, और शाला प्रबंधक समिति के अध्यक्ष श्री सुरूज लाल निर्मलकर और MDM श्रीमती एमन आढे एवं समिति के सदस्य गण उपस्थित थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है