मनवा कुर्मी समाज के नव निर्वाचित केंद्रीय अध्यक्ष एवम राजप्रधानों का होगा 21अक्टूबर को शपथ ग्रहण

Advertisement

पाटन 16 अक्टूबर : छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अध्यक्ष एवम राजप्रधानों का शपथ ग्रहण 21 अक्तूबर को अपरान्ह 3 बजे केंद्रीय निर्वाचन कार्यालय स्वर्गीय अनंत राम बरछिहा बहुद्देशीय भवन नरदहा के सभाकक्ष में होगा। उक्त जानकारी देते हुए केंद्रीय निर्वाचन समिति के सदस्य ललित कुमार बिजौरा ने बताया कि केंद्रीय निर्वाचन प्रभारी ऋषि कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में विगत दिवस केंद्रीय निर्वाचन कार्यालय स्वर्गीय अनंत राम बर्छिहा बहुद्देशीय भवन नरदहा के सभाकक्ष में सफल सुचारू निर्वाचन,परिणाम की घोषणा और शपथ ग्रहण को लेकर केंद्रीय एवम राज निर्वाचन समिति की बैठक आहूत किया गया।

पूर्व में जारी अधिसूचना के अनुसार 21 अक्तूबर को राजप्रधान तथा केंद्रीय अध्यक्ष के चुनाव नतीजों की घोषणा किया जायेगा और विजयी प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र दिया जायेगा।उसी दिन बहुत ही सादगी पूर्ण सभा में सात नवनिर्वाचित राजप्रधानों और केंद्रीय अध्यक्ष को शपथ दिलाई जाएगी।

 फेसबुक से जुड़े 

समाज के संरक्षक गण भूपेश बघेल,विजय बघेल,टंक राम वर्मा,विपिन बिहारी वर्मा,मन्नू लाल पगनिहा,सीता राम वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे और उनके ही द्वारा शपथ पत्र का वाचन किया जायेगा। बैठक को संबोधित करते हुए कार्यवाहक अध्यक्ष डॉक्टर के के नायक ने निर्वाचन समिति के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उक्त चुनाव समाज के इतिहास का सबसे बड़ा चुनाव है,निःसंदेह उक्त चुनाव ऐतिहासिक रूप से संपन्न होगा।सहायक निर्वाचन प्रभारी चोवा राम वर्मा ने संचालन का भार उठाते प्रत्येक बिंदु को सदन में रखा और प्रत्येक सदस्य से अभिमत लेते प्रस्ताव पर चर्चा किया।केंद्रीय निर्वाचन प्रभारी ऋषि कुमार वर्मा ने आगे बताते हुए कहा कि शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय निर्वाचन एवम राज निर्वाचन समिति के समस्त सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा।

बैठक में अवधराम वर्मा,संतोष आडील,डॉक्टर ए पी नायक, ललित कुमार बिजौरा ,दिनेश आडील,रामनारायण वर्मा,भोला प्रसाद वर्मा,शिव कुमार वर्मा,रूपेंद्र परगनिहा,ललिता वर्मा,चिंता राम वर्मा,कामता वर्मा, मंतराम वर्मा सहित निर्वाचन से जुड़े स्वजातीय उपस्थित थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है