राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रेरणा ने जीत हासिल कर किया गोल्ड मेडल पर कब्जा

रानीतराई 11 अक्टूबर: विकास खंड पाटन अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बीजाभाठा की बेटी प्रेरणा बंजारे पिता श्रवण कुमार बंजारे जिन्होंने ग्राम पंचायत बीजाभाठा के आश्रित ग्राम घोरारी से निकलकर 24 वे राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जीत हासिल कर गोल्ड मेडल जीता।

ग्राम पंचायत सरपंच डॉ. रामनाथ साहू ने बधाई संदेश प्रेषित करते हुए कहा कि प्रेरणा बंजारे निश्चित ही प्रेरणा स्रोत है, अन्य विद्यार्थियों को इनसे प्रेरणा लेना चाहिए ,प्रेरणा ने अपनी प्रतिभा को निखार कर अपने मां-बाप का ही नहीं पूरे ग्राम पंचायत बीजाभाठा, विद्यालय एवं जिला व राज्य का नाम रोशन किया है, मैं उन्हें पुनः बधाई देता हूं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं ।भविष्य में और उच्च से उच्च शिखर पर पहुंच कर अपना नाम रोशन करें अपने परिवार का नाम रोशन करें।इस उपलब्धि के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला भरर प्राचार्य पी शांडिल्य प्रशिक्षक व्यायाम शिक्षक तोषिन साहू रोजगार सहायक  रश्मि बंजारे सहित सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं  शुभकामनाएं देते हैं।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

इस अवसर पर  महेंद्र कुमार साहू पंच, विजय बंजारे पंच, पूर्व सरपंच गोपाल मारकंडे, संतोष ठाकुर, मुकेश उर्फ भोला यादव उपस्थित थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

राज्य स्थापना दिवस पर पाटन में मनाया जश्न

पाटन । छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नगर पंचायत पाटन में छत्तीसगढ़ महतारी के प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर व फटाके फोड़कर एवं...

सुरहुत्ती के दीया- मंडल बबा अऊ मंडलीन दाई

सुरहुत्ती के दीया- मंडल बबा अऊ मंडलीन दाई (राजेंद्र मारकण्डे- रचनाकार) आज सुरहुत्ती तिहार हरे। सबो डाहर फटाका के शोर अऊ दीया बाती के उजियारा...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है