स्व. बिंदेश्वरी बघेल शासकीय महाविद्यालय में हुआ गरबा नृत्य का आयोजन

कुम्हारी 10 अक्टूबर : दुर्ग जिला अंतर्गत स्व. बिंदेश्वरी बघेल शासकीय महाविद्यालय कुम्हारी के छात्रों के लिए गरबा कार्यक्रम का आयोजन 8 अक्टूबर को किया गया था।स्थानाभाव के कारण यह आयोजन डॉक्टर खूब चंद कॉलेज भिलाई 3 के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शशि बघेल जन भागीदारी अध्यक्ष भिलाई तीन कालेज एवं विपिन चंद्राकर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अमृता, कस्तूरे ने किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं गरबी के स्थापना के साथ किया गया। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए महाविद्यालय के परिवार को साधुवाद दिया और कहा की ऐसे आयोजनों से सोहाद्र और समरस्ता का माहौल विकसित होता है। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अमृता कस्तूरे ने छात्रों को नवरात्र की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए गरबा का महत्व को बताया उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि गरबा नारीत्व का सम्मान एवं मातृ शक्ति का परिचायक है।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राएं पारंपरिक गरबे प्रधान में सम्मिलित थे। खेल खेल रहे मदनी रमति आदे ,केसरिया रंग पंखिड़ा ,सोनल गरबो आदि गरबा गीतों पर छात्रों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। छात्रों के प्रोत्साहन के लिए विभिन्न पुरस्कार रखे गए थे वाणिज्य संकाय की छात्र डिगेश्वरी एवं विज्ञान संकाय की दामिनी को श्रेष्ठ प्रधान के लिए पुरस्कृत किया गया। गणित विभाग की छात्रा टोकेश्वरी एवं विज्ञान समूह की छात्रा खुशी नायक को श्रेष्ठ गरबा नृत्य एवं योगेश्वरी को श्रेष्ठ आभूषण के लिए पुरस्कृत किया गया।उक्त कार्यक्रम में विद्यालय का संपूर्ण शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की सफल आयोजन में महत्वपूर्ण सहभागिता निभाई।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

राज्य स्थापना दिवस पर पाटन में मनाया जश्न

पाटन । छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नगर पंचायत पाटन में छत्तीसगढ़ महतारी के प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर व फटाके फोड़कर एवं...

सुरहुत्ती के दीया- मंडल बबा अऊ मंडलीन दाई

सुरहुत्ती के दीया- मंडल बबा अऊ मंडलीन दाई (राजेंद्र मारकण्डे- रचनाकार) आज सुरहुत्ती तिहार हरे। सबो डाहर फटाका के शोर अऊ दीया बाती के उजियारा...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है