जंजगिरी में नवरात्रि की धूम, 10 दिनों का होगा उत्सव, ग्रामीणों में उत्साह

Advertisement

कुम्हारी। गुरुवार से शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो चुका है। देशभर में मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा-अर्चना कर इस पर्व को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। नवरात्रि के नौ दिनों तक मां दुर्गा के भक्त उपवास रखते हैं, जागरण करते हैं और मंदिरों में जाकर मां के दर्शन करते हैं। इस पावन पर्व में मां शीतला मंदिर ग्राम जंजगिरी में ज्योति कलश स्थापना की गई है। मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। नवोदय दुर्गोत्सव समिति एवं आजाद दुर्गोत्सव समिति द्वारा माता की मूर्ति विराजमान किया गया है।

नवोदय दुर्गोत्सव समिति में त्रावेन्द्र साहू द्वारा माता की प्रतिमा प्रदान किया गया है वही आजाद दुर्गोत्सव समिति में छन्नू साहू पत्नी कली साहू द्वारा प्रतिमा भेट की गई है। दोनों मनमोहक मूर्तियां ग्राम औंधी के चक्रधारी परिवार द्वारा निर्मित किया गया है। शीतला सेवा समिति के अध्यक्ष भानु साहू एवं संरक्षक चैन सिंह साहू ने बताया कि शीतला मंदिर प्रांगण में 82 ज्योति कलश प्रज्वलित की गई है।

 फेसबुक से जुड़े 

ग्राम विकास समिति अध्यक्ष तामेश्वर साहू मे बताया कि नवरात्रि के प्रथम दिवस में भूमिजा मानस मंडली गुढ़ियारी रायपुर द्वारा मनमोहक प्रस्तुती की गई। तृतीय दिवस पर मोर मयारू मानस परिवार, गुदगुदा (धमतरी), पंचम दिवस में बाल कृष्ण राम धुनी मंडली,बोरईडीह (राजनांदगांव), सप्तमी के दिन नव जागृति मानस परिवार, राजनांदगांव तथा नवमी में जय शिव शक्ति बाल जस मंडली, अंजोरा (ढाबा) के द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।
दसमी के दिन ग्राम के राममानस मंडली के द्वारा रावण दहन एवं रामलीला का मंचन किया जाएगा।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है