नगर पालिका अम्लेश्वर भोथली में एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता 05 अक्टूबर को

अम्लेश्वर 04 अक्टूबर : नगर पालिका परिषद अम्लेश्वर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भोथली में हर वर्ष की तरह इस साल भी शिवशक्ति कबड्डी ग्रुप के तत्ववाधान में  05 अक्टूबर को एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।मिली जानकारी के अनुसार मैच मैट में खेला जाएगा। मैच सुबह 10 बजे आमंत्रित अतिथियों द्वारा फीता काटा जायेगा तत्पश्चात मैच शुरू होगी। खिलाड़ियों के लिए भोजन की व्यवस्था रखी गई है।

पुरुष वर्ग की सीनियर एवं जुनियर कबड्डी प्रतियोगिता के लिए अलग-अलग पुरस्कार रखा गया है। दोनों वर्ग के लिए अलग-अलग प्रथम पुरस्कार 15000 एवं 5100 , चैलेंज 8 व्यक्तिगत पुरस्कार एवं शील्ड का पुरस्कार दिया जाएगा। द्वितीय पुरस्कार क्रमशः 10000 व 40000 रुपए नगद, चैलेंज शील्ड और 8 व्यक्तिगत पुरस्कार, तृतीय पुरस्कार क्रमशः₹ 7000 व 3000 नगद, चैलेंज शील्ड और 8 व्यक्तिगत पुरस्कार, इसी तरह चतुर्थ स्थान के लिए 5000 व 2000 रुपए नगद, चैलेंज शील्ड और 8 व्यक्तिगत पुरस्कार रखा गया है।
इसके अलावा सीनियर एवं जुनियर वर्ग दोनों श्रेणी के लिए अलग-अलग विशेष पुरस्कार रखे गए हैं, जिसमें बेस्ट रेडर, बेस्ट ब्लॉकर, ऑलराउंडर, बेस्ट कैचर, बेस्ट डमी, रेडर, ब्लॉकर, केचर, डमी के विशेष पुरस्कार शामिल है। प्रवेश शुल्क सीनियर वर्ग के लिए 301और जुनियर वर्ग के लिए 201₹रखा गया है। उक्त जानकारी समिति के द्वारा शेयर की गई है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

राज्य स्थापना दिवस पर पाटन में मनाया जश्न

पाटन । छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नगर पंचायत पाटन में छत्तीसगढ़ महतारी के प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर व फटाके फोड़कर एवं...

सुरहुत्ती के दीया- मंडल बबा अऊ मंडलीन दाई

सुरहुत्ती के दीया- मंडल बबा अऊ मंडलीन दाई (राजेंद्र मारकण्डे- रचनाकार) आज सुरहुत्ती तिहार हरे। सबो डाहर फटाका के शोर अऊ दीया बाती के उजियारा...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है