भिलाई में आल इंडिया पोलिस योग चैंपियनशिप 2024 का आयोजन हुआ

भिलाई 29 सितंबर: छत्तीसगढ़ योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव मेजर सिंह व पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी नरेंद्र पटेल व अन्य पदाधिकारियों ने फूलमाला व गुलदस्ता भेंटकर उनका आत्मीय अभिनन्दन किया।

इस कार्यक्रम के कॉम्पिटिशन मैनेजर जयंत विष्णु भारती अध्यक्ष छत्तीसगढ़ योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने बताया कि इस कार्यक्रम में भारत के अलग-अलग राज्यो के अतिरिक्त बी.एस.एफ,ए.एस.एफ व आई.टी.बी.पी. के जवानों ने भी इस योग प्रतियोगिता में भाग लिया है।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य योग के माध्यम से पुलिस सुरक्षा बल के जवानों को मानसिक व शारिरिक दृष्टिकोण से सशक्त बनाये रखने हेतु योग को नियमित जीवनशैली मे आत्मसात करना था।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

सम्पूर्ण कार्यक्रम डायरेक्टर यश परासर योगासन भारत के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।

योग चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ियों को मुख्यातिथि डॉ. जयदीप आर्य,आई.पी.एस.रतन लाल डांगी पुलिस महानिरीक्षक रायपुर,प्रज्ञा मेश्राम मैंम ए.सी.पी.दुर्ग,रचित कौशिक पदाधिकारी योगासना भारत,भानुप्रताप साहू सह-राज्य प्रभारी युवा भारत व अन्य अतिथियों के करकमलों से मेडल पहनाकर पुरूस्कृत किया गया।
युवा भारत के प्रांत कोषाध्यक्ष खिलेंद्र साहू शिक्षक ने बताया कि इस पांच दिवसीय कार्यक्रम को सफल बनाने में निर्णायक गण शैलेंद्र विशि,भोजेन्द्र साहू,हितेश तिवारी,मधुस्मिता पंडा,संजय वस्त्रकार व कार्यकर्ता के रूप में उधो राम साहू जी अध्यक्ष योग एसोसिएशन जिला दुर्ग,संदीप गुप्ता कोषाध्यक्ष,धीरेंद्र वर्मा,अभय खनंग,गजेंद्र ठाकुर,सुमन भारती, तिजऊ साहू,नीतू गुप्ता,शोभा सोनी,मनोरमा पांडे,टीना साहू,मोनिका साहू आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।कार्यक्रम की जानकारी प्रशान्त साहू युवा भारत सह-प्रभारी जिला दुर्ग ने दी।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

चंगोरी स्कूल में अनोखी पहल, चित्रकार-पेंटर वर्कशॉप में बच्चों ने सीखी रंगों की कला

प्रवाह ज्ञान संगम नवाचार से बच्चों को मिला रंगों की दुनिया का अनुभव विद्यालय और समुदाय के संगम से संवर रहा बचपन, चंगोरी में चित्रकार/पेंटर...

छुट्टी भूले कौही के स्कूली बच्चे, राष्ट्रनायकों को किया याद ; सरपंच ने कही बड़ी बात

महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा तथा लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी और ईमानदारी से सेवा करना सिखाया - श्रीमती लीना साहू सरपंच कौही छुट्टी...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है