मर्रा हाई स्कूल में सरस्वती सायकिल योजना अंतर्गत निशुल्क सायकिल वितरण किया गया

पाटन 10 सितंबर। छत्तीसगढ़ सरकार में चल रही सरस्वती साइकिल योजना से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मर्रा की छात्राए लाभाविन्त हुई।सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष खिलेश वर्मा के द्वारा 18 छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया।

अध्यक्ष श्री वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य शासन छात्राओ के लिए सरस्वती साइकिल योजना चला रही हैं ।सरस्वती साइकिल योजना के तहत 9 वी कक्षा में अध्ययनरत अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग और अन्य वर्ग के बीपीएल परिवार की बालिकाओं को साइकिल दी जाती हैं। यह एक ऐसी महत्त्वकांछी योजना हैं जो न सिर्फ बेटियों को स्कूल आने जाने में मदद करती हैं बल्कि बेटियो की शिक्षा की राह आसान हो जाती हैं।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

इस अवसर पर सरपंच पालेश्वर ठाकुर, , प्राचार्य श्री डी.पी. साहू सर, विधायक प्रतिनिधि भागवत वर्मा,शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के सदस्य लाला राम वर्मा , टोपेंद्र वर्मा उपसरपंच गाड़ाडीह ,महेश लहरी सांतरा, एवं संस्था में कार्यरत शिक्षक श्री जी. एल. कोसरे,श्री एस. के. त्रिपाठी,श्री एस.के.यादव, श्री एस. के. पांडेय, श्रीमती एन. झवर,श्रीमती जी.पी. नायरसहित अन्य शिक्षक गण मौजूद रहे। इस योजना के लिए शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने सरकार का धन्यवाद आभार ज्ञापित किया।

 

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के तहत इंडिया गठबंधन की संयुक्त बैठक सम्पन्न, 6 अक्टूबर को निकलेगा पैदल मार्च

दुर्ग। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 2 से 8 अक्टूबर 2026 तक आयोजित लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के अंतर्गत जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण...

गांधी जयंती पर देशभर में स्वच्छता का संदेश, तरीघाट पंचायत में दिखी उलटी तस्वीर !

गांधी जयंती पर देशभर में स्वच्छता का संदेश, तरीघाट पंचायत में दिखी उलटी तस्वीर! जिन सेवा भावी महिलाओं ने गांव को स्वच्छता में प्रदेश स्तर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है