नही करा पाए हो तो जल्दी करा लिजिए,राशनकार्ड नवीनीकरण की तिथि 15 अगस्त तक

Advertisement

करन साहू, दुर्ग, 25 जुलाई / दुर्ग जिले में प्रचलित राशनकार्डों का नवीनीकरण कार्य सिटीजन ऐप एवं शासकीय उचित मूल्य दुकान के डीलर ऐप के माध्यम से किया जा रहा था। अब तक लगभग 85 प्रतिशत राशनकार्डधारियों द्वारा अपने राशनकार्ड का नवीनीकरण करवाया जा चुका है। खाद्य नियंत्रक श्री सी.पी. दीपांकर के अनुसार शेष बचे 15 प्रतिशत राशनकार्डधारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन द्वारा राशनकार्ड नवीनीकरण की तिथि को 15 अगस्त 2024 तक की अवधि के लिए वृद्धि किये जाने की अनुमति दी गई है।

राशनकार्ड नवीनीकरण का कार्य 26 जुलाई 2024 से पुनः प्रारंभ होने की संभावना है। अपना राशनकार्ड नवीनीकरण न करवा पाने वाले राशनकार्डधारियों से अपील है कि वे 15 अगस्त 2024 के पूर्व आवश्यक रूप से अपने राशनकार्ड का नवीनीकरण करवा लें, जिससे उन्हें लगातार खाद्यान्न एवं राशनकार्ड के अंतर्गत प्राप्त होने वाली अन्य सुविधायें प्राप्त होती रहें।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

ग्राम सावनी के प्रतिनिधिमंडल ने की कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से सौजन्य भेंट

* कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से ग्राम सावनी के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात... * सावनी के पंचायत प्रतिनिधियों ने रखी विकास कार्यों की मांग,...

पाटन में सुशासन तिहार का आयोजन, गर्भवती महिलाओं को बांटा पोषण आहार

* पाटन में सुशासन तिहार का आयोजन, 27 विभागों ने सुनी जनता की समस्याएं... * अध्यक्ष योगेश निक्की भाले और सीएमओ हेमंत वर्मा ने जनता...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है