कृषि विज्ञान केन्द्र के द्वारा किसानों को हल्दी के एक लाख पौधे प्रो ट्रे में दिये जा रहे है

Advertisement

करन साहू , अम्लेश्वर , 19 जुलाई / सांसद विजय बघेल ने आज कृषि विज्ञान केन्द्र, पाहंदा (अ), दुर्ग द्वारा तैयार ’’प्रो ट्रे’’ में हल्दी के पौधे प्रगतिशील किसानों को वितरित किये। ये पौधे भारतीय सुपारी एवं मसाला निदेशालय कालीकट केरल द्वारा कृषि विश्वविद्यालय में संचालित अनुसंधान परियोजनाओं के अंतर्गत विकसित किये गये हैं। इस परियोजना के अंतर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र, पाहंदा (अ), दुर्ग द्वारा हल्दी की पौध तैयार कर प्रदर्शन हेतु किसानों को वितरित किये जा रहे है।

कृषि विज्ञान केन्द्र, पाहंदा (अ), दुर्ग के प्रमुख एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विजय जैन एवं विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. कमल नारायण वर्मा ने बताया कि परम्परागत कृषि में हल्दी के बीज की मात्रा अधिक लगती है ’’प्रो ट्रे’’ विधि में अपेक्षाकृत कम बीज में पौधे की नर्सरी तैयार की जाती है, जिससे प्रति एकड़ लगभग 5-6 क्विंटल बीज की बचत होती है। साथ ही किसानों को हन्दी की खेती में एक माह का समय भी बच जाता है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है