ब्लॉक चिकित्सालय पाटन में 41 लोगों ने किया रक्तदान, मितानिन बहने रहे मौजूद

पाटन: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन जिला दुर्ग में आज  29 फरवरी को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं एवं मितानिनो के प्रोत्साहन देने एवं शुभकामनाएं प्रदान करने माननीय सांसद महोदय श्री विजय बघेल जी के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम सफल हुआ।
श्री विजय बघेल ने मितानिनो एवं रक्तदाताओं को मानवता के इस पुनीत कार्य के लिए बहुत बहुत आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में श्री जितेन्द्र वर्मा अध्यक्ष जिला भाजपा दुर्ग, श्रीमती हर्षा चंद्राकर जिला पंचायत सदस्य, श्री लोकमणि चंद्राकर, लालेश्वर साहू, खेमलाल साहू, मेहत्तर वर्मा, संजय बघेल, श्री राजा पाठक, कुणाल शर्मा, उत्तरा सोनवानी ,सुरेंद्र वर्मा, राजू साहू आदि जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। मितानिन कार्यक्रम जिला समन्वयक सुधा देशमुख ,नारायण चंद्राकर, दुर्गा चंद्राकर, तुलसी निषाद, एवं सभी मितानिन प्रशिक्षकों के सफल प्रबंधन से 41 यूनिट ब्लड दान प्राप्त हुआ।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

बीएमओ पाटन डॉ आशीष शर्मा ने बताया कि जिला अस्पताल ब्लड बैंक दुर्ग से श्री एंथोनी,तिरिथ यादव , श्रीमती रजनी बंजारे एवं टीम तथा ब्लड स्टोरेज यूनिट सीएचसी पाटन से डॉ आकाश साहू, मेडिकल लैब टेकनोलॉजिस्ट श्रीमति श्वेता भारद्वाज, सुनीता वर्मा, काउंसलर माहेश्वरी ध्रुव, पद्मा ठाकुर, बीईटीओ बी एल वर्मा, चंद्रकांता साहू, बीपीएम पूनम साहू एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सभापति प्रणव शर्मा ने दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

सभापति प्रणव शर्मा ने पाटन जनपद क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की पाटन-दुर्ग। पाटन जनपद पंचायत...

बच्चों के भविष्य संवारने, शिक्षकों के साथ पालकों का सहयोग अपरिहार्य हैं- राजेन्द्र मारकण्डे शिक्षादूत

गुण्डरदेही। शुक्रवार 16 अक्टूबर को दशहरा अवकाश के पहले पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला गुण्डरदेही में शिक्षक, पालक व विद्यार्थी बैठक का आयोजन किया...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है